- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कॉमेड़ी के संग दिखा मेमरी पॉवर का हुनर
ओपन माइक इवेंट में किया कला का प्रदर्शन
इंदौर. शहर की उभरती हुई संस्था – विंग्स इवेंट्स प्लानर द्वारा ओपन माईक का आयोजन पतंग रेस्टोरेन्ट में किया गया. इसमें कलाकारों ने कविता, शेरों-शायरी, स्टेण्डप कॉमेड़ी, सिगिंग, स्टोरी टेलिंग के साथ-साथ मेमरी पॉवर का हुनर भी दिखाया.
विंग्स के संस्थापक भावेष वाणी ने बताया आज कल शहर में ओपन माईक इवेंट होते रहते है, पर कई बार कलाकारों का उसी तरह का मंच नही मिल पाता है विंग्स कलाकारों को वह मंच प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें कलाकार अपनी प्रतिभा को खुलकर सबके सामने रख सके. इस ओपन माईक इवेंट में शहर के कई उभरते हुए कलाकारों ने इस मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया जिससे वहां मौजूद सभी दर्षक ने खूब पसंद किया.
शहर के नन्हे कलाकार अक्षय मेहर ने अपनी खूबसूरत परफॉरमेंस से दर्ळकों का मन मोह लिया उन्होंने महाँकाल बाबा शान में कविता सुनाई तो दर्ळक जय श्री महॉकाल जय श्री महॉकाल के जयकारे लगाने लगाने से अपने आप को रोक नही पाए जिससे पूरा सदन महाकॉलमय हो गया.
उनके साथ मेमरी एथलीट एण्ड मेमरी ट्रेनर दिनेश मेहर द्वारा ओपन माईक में कविता सुनाई कुछ जीत कहूँ या हार कहूँ, या दिल का सारा प्यार कहूँ, कुछ अपने के जज़्बात कहँू या सपनों की सौगात कहूँ … शेरों-शायरी सुनाने के साथ-साथ मेमरी पॉवर का हुनर भी बताया.
इसमें उन्होंने एक बार में सुनकर 40 डिजिट को याद किया और दिनेळ मेहर द्वारा यह बताया गया कि मेमरी पॉवर कोई अजेय शक्ति नहीं अपितु इसे थोड़े प्रयाओं से बढाया और विकसित किया जा सकता है. इनकी कविता, शेरों-शायरी और मेमरी पॉवर के हुनर ने पूरे इवेन्ट में चार-चाँद लगा दिये. जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया एवं नन्हे कलाकार को खूब प्रोत्साहित भी किया.
सेना के जवानों को दी सलामी
इवेंट का संचालन -हितेषिका द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने मौजूदा कलाकारों एवं दर्ळकों से कई नयी फन एक्टिविटीज भी करवाई एवं इवेंट को अंत तक मनोरंजक बनाये रखा. कार्यक्रम में कला के प्रति लोगों की दीवानगी भी देखने का मिली. इवेंट के अंत में सभी ने देश के सभी शहीदों और सेना के जवान को याद करते हुए सलामी दी एवं देश भक्ति गीत से इवेंट का समापन किया गया । ¸


