- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अनुशासन सेवा के साथ जीवन में भी उतारें: कपूर
पुलिस संचार विद्यालय का दीक्षांत समारोह समर्पण-2019
इंदौर. आज पुलिस संचार विद्यालय के चतुर्थ संयुक्त बुनियादी कोर्स में प्रशिक्षित 124 प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर झोन वरूण कपूर के मुख्य आतिथ्य में वैष्णव मैनेजमेंट कॉलेज के सभागृह में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के प्रारंभ में इकाई के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपूर ने 124 नव प्रशिक्षित आरक्षकों को शपथ दिलाई. मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में सभी नव प्रशिक्षित आरक्षकों को शुभकामनाएं दी. साथ ही प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान में अभिवृद्धि करने एवं उसको अद्यतन करते रहने के लिये प्रोत्साहित किया.
अनुशासन का मूलमंत्र देते हुए बताया कि यह अनुशासन अपनी सेवा के दौरान ही नहीं अपितु अपने जीवन में भी उतारे, अपने परिवार के लिये, समाज के लिये, खानपान में व अपने स्वास्थ्य आदि में अनुशासन को शामिल करें जिससे आप खुश रह सकें व जनसेवा के लिये सदैव तत्पर रहे. आधुनिक तकनीक में हो रहे परिवर्तन के अनुरूप अपने-आप को ढालने की आवश्यकता प्रतिपादित की व बताया कि क्रियेटिव वर्क के रूप में आधुनिक तकनीकों को अपनाना चाहिये.
अपने उद्बोधन में सभी नव आरक्षकों को मार्गदर्शन दिया कि प्रशिक्षण के बाद भी सीखना कभी खत्म नहीं होता, और सीखने के लिये हमेशा तत्पर रहे. वर्तमान् समय परिवर्तनशील है- जो तकनीक आज उपयोग में लाई जा रही है, वह जल्द ही बदल जाती है। अत: जरूरी है कि नई तकनीकी के अनुरूप अपने ज्ञान को बढ़ाकर अद्यतन रहे और जनता, समाज व देश की सेवा करते रहे.

कार्यक्रम में वैष्णव गु्रप संस्थान के सचिव गिरधर गोपाल नागर, वैष्णव प्रबंध संस्थान के डायरेक्टर जार्ज थामस अन्य पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद रहेें.आरक्षकों को पुरस्कृत भी कियापुलिस संचार विद्यालय के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में संस्था का परिचय देते हुए बताया कि संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिये स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया गया.
संयुक्त बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरूस्कृत किया गया, जिसमें संपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षक कु. आरूषि राजपूत, आंतरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ रहे आरक्षक राज कुमार गुप्ता, बाह्य प्रशिक्षण परीक्षा मेें सर्वश्रेष्ठ रहे आरक्षक देवेंद्र वानखेड़े शामिल है .
अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपे प्रशस्ति पत्र
इस अवसर पर पुलिस संचार विद्यालय में वर्ष 2018 की अवधि में विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपाधीक्षकद्वय सुभाष सिंह एवं घनश्याम सिंह, निरीक्षक संजय कुमार मोरे एवं वीरविक्रम सिंह सेंगर व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को भी मुख्य अतिथि श्री कपूर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये. अंत में संस्था पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा मुख्य अतिथि श्री कपूर और वैष्णव ग्रुप संस्थान के सचिव एवं श्री वैष्णव प्रबंध संस्थान के डायरेक्टर को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किये. संचालन श्रीमती पूनम राठौर, निरीक्षक ने किया गया. आभार घनश्याम सिंह, उप पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस ने माना.


