- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
मीका सिंह सोनी सब के ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ के मंच पर प्रतियोगियों के साथ शामिल हुए
‘इंडिया के मस्त कलंदर’ अपने हर बीतते वीकेंड के साथ मनोरंजन का स्तर और भी ऊंचा करता जा रहा है। शो पर आई अनूठी प्रतिभाएं अपनी अतरंगी परफाॅर्मेंस से दर्शकों और जजेस का दिल जीतने में पीछे नहीं रही।
इस शो का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिये सही मायने में एक संगीतमय प्रस्तुति होगी। नागपुर से आया फिल्मी कव्वाल ग्रुप अपनी शानदार परफाॅर्मेंस से मंच पर आग लगाने वाले हैं। ये लोग जाने-माने गानों को शेर-ओ-शाय़री के साथ मिलाते हुए नजर आयेंगे। इतना ही नहीं, पाॅप किंग मीका सिंह स्टार जज गीता कपूर के साथ बेहतरीन परफाॅर्मेंस देते नजर आयेंगे।
डेज़लर्स ग्रुप की कमाल की परफाॅर्मेंस के साथ, इस शो के आगामी एपिसोड में फैन्स के देखने के लिये काफी कुछ है। यह लड़कों का ग्रुप है, जोकि हाई हील्स में डांस करते हैं। इसके साथ ही 75 साल के बुजुर्ग की जोड़ी ‘आती क्या खंडाला’ में डांस करते नजर आयेंगे।
देश के अलग-अलग हिस्सों से अपना हुनर दिखाने के लिये आये इन प्रतियोगियों के साथ, बहुमुखी प्रतिभा वाले होस्ट, सुमित राघवन और राजीव ठाकुर की जबर्दस्त काॅमिक टाइमिंग के लिये उनकी तारीफ की गई। ये प्रतिभाशाली जोड़ी इस शो को जीवंत बनाये हुए हैं और अपने मजेदार वन लाइनर्स के साथ दर्शकों को बांधकर रख रहे हैं।
देखिये, ‘इंडिया के मस्त कलंदर, रात 8 बजे, प्रत्येक शनिवार और रविवार, केवल सोनी सब पर


