- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
मोहसिन खान ने पिता की भूमिका निभाने की चुनौती स्वीकार की
स्टारप्लस पर सबसे लंबे समय से प्रसारित हो रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की परदे की सबसे चहेती जोड़ी कार्तिक और नायरा अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने को तैयार है। वे दोनों जल्द ही माता-पिता बनने के अपने खूबसूरत सफर को शुरू करने वाले हैं, क्योंकि नायरा पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। कार्तिक की भूमिका निभा रहे मोहसिन खान ने इससे पहले कभी भी पिता की भूमिका नहीं निभायी थी और इस शो के लिये उन्होंने यह चुनौती स्वीकार की है।
इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया है, ‘‘मोहसिन खान शुरुआत में ऑनस्क्रीन पिता की भूमिका निभाने में संकोच कर रहे थे, क्योंकि वह इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करना चाहते थे। उन्होंने एक पिता की भूमिका को चुनौती के तौर पर लिया है और उन्होंने इस पर काम करना शुरू भी कर दिया ताकि यह किरदार वास्तविक और प्रासंगिक नज़र आये।’’
स्टारप्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फैन्स के लिये अपनी चहेती जोड़ी को एक नये सफर की शुरुआत करते हुए देखना बेहतरीन अनुभव होने वाला है।


