- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सामाजिक संदेश के साथ मॉम्स ने किया बच्चो के साथ रैंपवाक
40 से अधिक मॉम्स बच्चों के साथ हुई शामिल
इंदौर. छोटे-छोटे बच्चे अपनी मॉम्स के साथ जब रंगबिरंगे परिधान में रैंप पर उतरे हर कोई उनको देखता रह गया. बच्चे अपनी मॉम्स के साथ कभी कदम से कदम मिला रहे थे तो कभी मॉम्स की तरह नक़ल कर रहे थे. मॉम्स भी अपने बच्चो के साथ अनूठे अंदाज में गर्व से रैंप पर हाजिर हुई.
मौका था मदर्स डे पर ईशा क्रिएशन द्वारा आयोजित मी एंड मॉम फैशन शो का. इस प्रतियोगिता के ऑडिशन 26 अप्रैल को होटल अमर विलास में आयोजित किये गये थे जिसमे इंदौर की करीब 100 मॉम्स ने अपने बच्चो के साथ रैंप पर वाक किया था. उनमे से 40 सिलेक्टेड मॉम्स को फाइनल राउंड के लिए चुना गया. ग्रै
ंड फिनाले में तीन अलग अलग राउंड आयोजित किये गए. पहला राउंड समर राउंड था जिसमे मॉम्स एंड बच्चो ने समर ड्रेस में रैंप पर अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई. दूसरा राउंड मॉम्स एंड किड्स फैशन राउंड था जिसमे मॉम्स बच्चो के साथ रैंप पर वाक करते नजर आई. तीसरा राउंड सामाजिक सन्देश के लिए अयौजित किया गया था जिसमे बच्चें समाज को सन्देश देने के उद्देश्य से हाथ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल है तो कल है, सफाई में इंदौर नंबर जैसे संदेश ले कर रैंप पर हाजिर हुए.
ईशा क्रिएशन कि ईशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन मुख्य उद्देश्य माताओं को उनकी व्यस्ततम दिनचर्याओं से कुछ अलग मनोरंजक गतिविधियों मे शामिल तथा ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना था जहां वो अपना टेलेंट देखा सके. हर माँ एक सुपर वुमन होती है जो घर परिवार में एक शानदार संतुलन बनाये रखती है.
इन मॉम्स में तो कुछ पेशेवर डॉक्टर,वकील,टीचर या ऑफिस जाने वाली महिला भी होती है जो ऑफिस के साथ साथ घर कि जिम्मेदारियों को भी सफलतापूर्वक निभाती है. हम यही चाहते है कि सभी मॉम्स अपने अंदर के टेलेंट को सब के सामने प्रस्तुत कर सके जिससे उनके आत्मविश्वास को बढाए जा सके. आगे भी इस तरह के आयौजन किये जाते रहेंगे.


