- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सरकार दोबारा लाने के लिए पूरा देख खड़ा है: नरेंद्र मोदी
इंदौर. आमतौर पर सत्ता को हटाने के लिए जनता को खड़ा होते देखा है, लेकिन इस बार एक सरकार को दोबारा लाने के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा देश खड़ा हो गया है. इस बार जनता बोल रही है जबकि वोटर बहुत साइलेंट होता है. इस कारण बहुत से नेताओं की नींद हराम हो गई है. अब देश मोदी के काम को जानने लगा है.
यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा में कही. भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में इस सभा का आयोजन किया गया था. लोगों का सभा में मोदी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
मोदी ने आगे कहा कि 2014 का चुनाव एंटी इन्कमबेंसी पर आधारित था, ये चुनाव प्रो इन्कमबेंसी पर आधारित है. पिछले चुनाव में भ्रष्टाचार, वंशवाद, पॉलिसी पैरालिसिस के खिलाफ आक्रोश चरम पर था, इस बार सरकार के प्रति विश्वास चरम पर है. 2019 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी नहीं, भारतीय जनता लड़ रही है और 130 करोड़ भारतीय उसका नेतृत्व कर रहे हैं.
ताई की कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी.प्रधानमंत्री मोदी ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए इंदौर के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छ भारत अभियान के उनके आग्रह को सफल बनाते हुए पूरे भारत की अगुवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर के लिए जो सपना देखा था, उसे साकार करने का काम तेजी से चल रहा है और वहां का सांसद होने के नाते मुझे इस पर गर्व है.
केवल सुमित्रा ताई डांट सकती है मोदी को
मोदी ने कहा कि मुझे इंदौर से विशेष स्नेह इसलिए है क्योंकि ये सुमित्रा ताई का शहर है. यहां की जनता ने आठ बार उन्हें चुनकर देश सेवा के लिए भेजा. लोकसभा स्पीकर के रूप में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी. लोग सोचते हैं कि मैं प्रधानमंत्री हूं तो मुझे कोई कुछ नहीं कहता होगा. लेकिन मोदी को केवल ताई ही डांट सकती है. ताई के नेतृत्व में पूरा मध्यप्रदेश चुनाव लड़ा रहा है. मैं इंदौर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इंदौर शहर के मामले में ताई की कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी, कोई कमी नहीं आने दूंगा.
जनभागीदारी से किया परिवर्तन
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते पांच सालों में हमने एसी कमरों में बैठकर मौजमस्ती नहीं की, बल्कि जनभागीदारी से परिवर्तन लाने का काम किया. पांच सालों में भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम बन गया है. उन्होंने कहा कि अगली औद्योगिक क्रांति डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेलेंट पर ही होगी, जिसके लिए हमने देश को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है.
तीन शब्दों से झलकता कांग्रेस का अहंकार
रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में नामदार ने मोबाइल फैक्ट्रियां खोलने की बात कही थी, लेकिन अब कांग्रेस के घोषणापत्र में इसका उल्लेख तक नहीं है. ये कांग्रेस की आदत है, उसका अहंकार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अहंकार ‘हुआ तो हुआÓ इन तीन शब्दों से प्रकट होता है. जो उसकी पहचान भी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफ करने की बात कही, अब किसानों के घर पर पुलिस आ रही है और नया कर्ज नहीं मिल रहा. ये कहते हैं हुआ तो हुआ. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी सोचते हैं कि किस को समझ आएगा, लेकिन मैं कहता हूं ये 21 वीं शताब्दी है और 4 साल का बच्चा भी सब समझता है.
वंशवाद से नहीं मिलते सोच और विजन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंशवाद से पार्टी की कमान तो मिल सकती है, लेकिन सोच और विजन नहीं मिलता. जब विजन और ट्रैक रिकॉर्ड न हो, तो झूठ फैलाना पड़ता है. श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमारी रक्षा नीति पर चर्चा ही नहीं करना चाहती. वो कहती है कि मोदी आतंकवाद का मुद्दा क्यों उठाता है. उन्होंने कहा कि जिस देश में 2014 के पहले आए दिन धमाके होते थे, अब क्यों बंद हो गए? उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन आपके एक वोट ने किया है, आपके एक वोट ने देश को इतना मजबूत कर दिया है कि वह आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है. श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से देश में आतंकवाद, नक्सलवाद फैला और आतंकी हमलों में हजारों लोग मारे गए. इसके चलते पाक ने ये फैला दिया कि आतंकवाद भारत का अंदरूनी मामला है, अब वो सारी दुनिया में सफाई देते घूम रहा है.
प्रधानमंत्री बनने वालों की लाइन लगी
मोदी ने लोगों से पूछा कि देश में प्रधानमंत्री बनने वालों की लाइन लगी है और जो 8 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वो भी तैयार हैं, कपड़े सिलने डाल दिए हैं. उन्होंने पूछा कि इन चेहरों में से कौन आतंकवाद से मुकाबला कर सकता है, देश की रक्षा कर सकता है? श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके मिलावटी साथी देश की सुरक्षा पर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें 70 सालों का हिसाब देना पड़ेगा.
सरकार की कार्यप्रणाली बदली
श्री मोदी ने कहा कि 2014 के पहले एक साथ दो आयोजन करने में सरकार की नींद उड़ जाती थी. इसीलिए 2009 और 2014 में आईपीएल देश के बाहर हुआ था. श्री मोदी ने कहा कि 2019 में चुनाव भी हो रहा है और आईपीएल भी हो रहा है, त्योहार भी आ रहे हैं, रमजान भी चल रहा है. उन्होंने कहा कि अभी फानी चक्रवात आया, 12 लाख लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया ये भी चुनाव के दौरान किया गया. इस तारीफ यूनाइटेड नेशन ने भी की.उन्होंने कहा कि ये नया भारत है. अफसर, दफ्तर सब वही है, सिर्फ सरकार की इच्छाशक्ति और नीयत बदली है.
कांग्रेस में हर चीज वोटबैंक के आधार पर
श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस में हर चीज वंशवाद और वोटबैंक के आधार पर तय होती है. कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए मुस्लिम बहनों की परेशानी को अनदेखा किया और तीन तलाक बिल का विरोध किया. अलवर में एक दलित महिला से गैंगरेप की घटना को कांग्रेस सरकार ने दबाने का प्रयास किया, क्योंकि दलितों के नाराज होने का खतरा था.
सबका साथ सबका विकास हमारा मूलमंत्र
मोदी ने कहा कि हमारे लिए Óसबका साथ, सबका विकासÓ ही मूल मंत्र है. इसे मजबूत करने के लिए आपको पूरी ताकत से कमल खिलाना है. देश को मजबूत बनाना है और देश तभी मजबूत होगा, जब चौकीदार मजबूत होगा. आपका हर वोट मोदी के खाते में जाएगा और चौकीदार को मजबूती देगा.


