- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
केजीएफ के गीत “गली गली” में यश के साथ थिरकती हुई नज़र आएंगी मौनी रॉय !
यश अभिनीत केजीएफ के ट्रेलर ने हित में काम करते हुए फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। ड्रामा और एक्शन पैक इस फ़िल्म के गीत “गली गली” में अभिनेत्री मौनी रॉय अपने डांस से जलवा बिखरते हुए नज़र आएंगी।
अभिनेत्री मौनी रॉय ने गीत “गली गली” की शूटिंग शुरू कर दी है। यह गाना फिल्म “त्रिदेव” के ओरिजनल गीत का रीक्रिएटेड वर्शन है जिसमें मौनी रॉय और फ़िल्म के मुख्य अभिनेता यश अपने डांस से चार चांद लगाते हुए नज़र आएंगे।
मौनी रॉय और कन्नड़ सुपरस्टार यश गीत “गली गली” में गणेश आचार्य की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आएंगे। वही, कोरियोग्राफ गणेश आचार्य “गली गली” में मौनी रॉय और यश के साथ काम करने पर ख़ासा उत्साहित है।
1989 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ ने अपने डांस से धूम मचा दी थी। अब इस गाने को ‘केजीएफ’ में फिर से रीक्रिएट किया जाएगा जिसमें मौनी रॉय अपने लटके झटके दिखाते हुए नज़र आएंगी।
एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ‘केजीएफ’ कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
केजीएफ में रॉकी (यश) की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है।
यश, श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग, जॉन कोककेन, अच्युथ राव द्वारा अभिनीत, केजीएफ प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है और होमबेल फिल्म्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित केजीएफ के लिए राइल बसरूर ने संगीत बनाया है।
केजीएफ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली कन्नड़ फ़िल्म है और यह प्रोडक्शन हाउस इस तरह की मेगा महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़कर प्रफुल्लित महसूस कर रहा है।
यह पीरियड ड्रामा 70 के दशक के कार्यकाल पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जाएगा। इनमें से पहला भाग का शीर्षक केजीएफ चैप्टर 1 होगा जो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।


