- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर आईएनआईएफडी के यश शुक्ला ‘लैक्मे फैशन वीक’ में
फरवरी-2019 में मुम्बई में होगा- सूरत में चुने गए है डिजाइन्स
इंदौर। इंदौर आईएनआईएफडी के स्टूडेंट यश शुक्ला के डिजाइन को आईएनआईएफडी लॉन्चपैड ‘लैक्मे फैशन वीक-2019’ के लिए चुना गया है। 4 दिसंबर 2018 को सूरत (गुजरात) में हुई एक प्रतियोगिता में इंदौर आईएनआईएफडी के इस स्टूडेंट को पहला नंबर मिला। दूसरे नंबर पर इंदौर आईएनआईएफडी की ही स्टूडेंट ईशा जैन रही। यश, फरवरी में मुंबई में होने वाले लैक्मे फैशन वीक में आईएनआईएफडी लॉन्चपैड में अपना कलेक्शन लेकर जाएंगे।
सूरत में हुई इस प्रतियोगिता की चीफ गेस्ट शमिता शेट्टी थी। शो को अमन वर्मा ने होस्ट किया था। आईएमजी रिलायंस , लैक्मे फैशन वीक के हेड जसप्रीत चंडोक भी यहां शामिल हुए थे। सूरत में हुई इस प्रतियोगिता ‘लॉंचपेड’ को आईएमजी रिलायंस (लैक्मे फैशन वीक के आयोजक) ने आयोजित किया था। भारत के सभी आईएनआईएफडी सेंटर्स के कुल 22 स्टूडेंट्स यहां डिजाइन के साथ पहुंचे थे, जिसमें इंदौर पहले नंबर पर रहा।
लैक्मे फैशन वीक के डिजायनर चुनने के लिए जूरी मेंबर्स में बॉलीवुड कलाकार शमिता शेट्टी, मशहूर फैशन डिजाइनर श्यामल (श्यामल एंड भूमिका), सचिन बंदूक़वाला (आर्किटेक्ट), आईएनआईएफडी की कॉरपोरेट डायरेक्टर ऋतु कोचर और आईएमजी रिलायंस के जसप्रीत चंडोक शामिल थे। सभी जूरी मेंबर्स ने उनके अनुभवों और जानकारियों को एक स्पेशल टॉक शो के जरिए वहां आए सभी प्रतिभागियों के साथ बांटा।
यश शुक्ला ने अपने कलेक्शन ‘मेमोरीज’ को प्रेजेंट कर यह प्रतियोगिता जीती और भारत के सबसे नामी लैक्मे फैशन वीक में जाने का टिकट अपने नाम किया।
यश ने बताया कि उनका यह कलेक्शन उनके बचपन की यादों से जुड़ा है और उन्होंने उन यादों को ही अपने डिजाइन में उतारा है। यश ने कलेक्शन में प्योर कॉटन और प्योर खादी का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपने बचपन में खेली गई पेपर बोट और कागज के रॉकेट को कपड़ों पर उतारा है। यश बताते हैं कि यह उनकी उस वक्त की यादें हैं, जब स्मार्टफोन और वीडियो गेम नहीं हुआ करते थे। तब यही हमारे लिए सबकुछ हुआ करता था।

इसी प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रही आईएनआईएफडी इंदौर की ईशा जैन ने कलेक्शन ‘इमोर्टल डेनिम’ को शोकेस किया। डेनिम कपड़े का इस्तेमाल करके ईशा ने अपने विचारों को कपड़ो पर उतारा है।
यश ने अपने डिजाइंस में हल्के और गहरे दोनों रंगो का बखूबी इस्तेमाल करते हुए स्कूल यूनिफॉर्म जैसा टच दिया है। एक डिजाइन में यश ने पोस्टकार्ड और पोस्टकार्ड डाले जाने वाले डिब्बे को बनाया है। ये क्रीम, सफेद, लाल और काले रंग का कॉम्बिनेशन है। दूसरे ड्रेस में यश ने हल्के भूरे रंग पर रंगबिरंगी कागज की नाव और रॉकेट बनाते हुए अपने बचपन की याद को ताजा किया है। ईशा ने अपने डेनिम कनेक्शन को उतारा है, जो सफेद काले और डार्क ब्लू कलर में है।


