- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देश में मप्र-छग ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहक, जियो पहले स्थान पर कायम: ट्राई
दिसंबर 2020: ट्राई की सितंबर 2020 के महीने की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ने पूरे देश के सभी सर्किलों में सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। मप्र-छग सर्किल में रिलायंस जियो का पहले स्थान पर दबदबा कायम हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के मुताबिक मप्र-छग में सितंबर के महीने में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 7.53 करोड़ से बढ़कर 7.57 करोड़ हो गई। इस तरह प्रदेश में 4.71 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े हैं। ये सभी सर्किलों में सबसे ज्यादा है।
रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो 3.23 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर है। जियो ने सितंबर में सबसे ज्यादा 2.46 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। मध्यप्रदेश में जियो के ग्राहक बढ़ने के पीछे कंपनी के बेहतरीन 4जी नेटवर्क की पहुंच और किफायती प्लान प्रमुख कारण है। इसलिए ज्यादा ग्राहक जियो की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में भारती एयरटेल के ग्राहक 1.62 लाख बढ़कर 1.40 करोड़ हो गए हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 1.25 लाख बढ़कर 2.3 करोड़ हो गई है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 63658 घटकर 63.03 लाख रह गई।
सितंबर 2020 में पूरे देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 114.8 करोड़ रही। पूरे देश में रिलायंस जियो के 40.41 करोड़ ग्राहक, एयरटेल के 32.6 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 29.5 करोड़ और बीएसएनल के 11.8 करोड़ ग्राहक हैं।


