- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
मिलावट खोरों के विरूद्ध अभियान जारी, 17 दूध विक्रेताओं से लिये सेम्पल
इंदौर. इंदौर जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है.
अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला प्रशासन द्वार गठित दल द्वारा सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दुग्ध विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुए दुग्ध के सेम्पल लिये गये. टीम द्वारा चंदन नगर क्षेत्र से 10 और भंवरकुआं क्षेत्र से 7 दुग्ध विक्रेताओं से सेम्पल लिये गये हैं।
लिये गये सेम्पलों को जाँच के लिए भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्यवाही की जायेगी।


