- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
मुग्धा गोडसे ‘खेला होबे’ राजनीतिक ड्रामा में दमदार भूमिका में नजर आएंगी!
बॉलीवुड खूबसूरत अदाकार अभिनेत्री मुग्धा गोडसे इन दिनों फ़िल्म ‘खेला होबे’ लेकर सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें मुग्धा ने अब तक दमदार और खूबसूरती से कई किरदार निभाए है। और अब वह “खेला होबे” में एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनी है जिनमे वह महत्वपूर्ण लीड भूमिका निभा रही हैं।
इस फ़िल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हो चुका है। और मुग्धा इस ट्रेलर के लिए भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस ट्रेलर में वह पोलिटिकल उम्मीदवारो के साथ नजर आ रही हैं। और एक शहर में चुनाव लड़ने राजनीतिक माहौल के बीच दमदार अवतार में दिख रही हैं। ट्रेलर में मुग्धा का बेदाग अभिनय कौशल और डायलॉग डिलीवरी ही हमें फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने के लिए अधीर कर रही है!
मुग्धा गोडसे फ़िल्म के अनुभव के बारे में बात करते हुए बताती है कि “इस फ़िल्म की कहानी अद्भुत है और साथ ही गहरा संदेश है! इसकी शूटिंग में बहुत अच्छा समय लगा! मैं एक राजनेता की भूमिका निभा रही हूं जो सभी बाधाओं से लड़ती हैऔर दिल जीत लेती है! लेकिन अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज खो देती है!”
‘खेला होबे’ एक बॉलीवुड ड्रामा है, जो सुनील सी सिन्हा द्वारा निर्देशित और कुमारी मंजू द्वारा निर्मित है। फिल्म में ओम पुरी, मुग्धा गोडसे और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। और बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है।


