- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
‘मुंबई फैशन’ इंदौर में खोला नई फ्रेंचाइज़ी ‘कट्स एंड कर्व्स’
‘कट्स एंड कर्व्स’ में लड़कियों के लिए परिधान, ज्वेलरी, फूटवियर्स के अलावा कॉस्मेटिक की पूरी रेंज उपलब्ध
इंदौर. फैशन रिटेल स्टोर ‘मुंबई फैशन’ ने आज इंदौर शहर में दूसरा फ्रेंचाइज़ी स्टोर लॉन्च किया। शहर में फैशन को पसंद करने वाली जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह दूसरा फ्रेंचाइज़ी स्टोर दुकान नंबर 4, होटल ब्लू बेल्स, 16 विष्णुपुरी मैन (भंवरकुआं) में शुरू किया गया है। इस फ्रेंचाइज़ी स्टोर के बारे में मुंबई फैशन के संस्थापक आनंद खोत ने बताया कि इंदौर के फैशन को जिंदा बनाए रखते हुए लोगों को एक बेहतरीन फैशन अनुभव देने के मकसद से डिज़ाइन किया गया है।
उन्होंने इस नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर कट्स एंड कर्व्स की ओपनिंग पर कहा, “एक ब्रांड के तौर पर मुंबई फैशन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 2008 के बाद से हमारा अनुभव शानदार रहा है। हमने बिना संसाधनों के सिर्फ लोगों को किफायती कीमत पर शानदार फैशन अनुभव देने की इच्छा के साथ अपने काम की शुरुआत की थी। अपने सपनों को सच करने का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता है। हमने सड़क पर एक स्टॉल पर कपड़े बेचकर शुरुआत की। आखिरकार, स्थितियां बेहतर हुईं। हमें उम्मीद है कि यह स्टोर और अधिक लोगों से जुड़ने और अपने पहचान बनाने का एक माध्यम बनेगा। हम इंदौर में स्थित इस नए स्टोर में अपने ग्राहकों का स्वागत करते हैं।”
कट्स एंड कर्व्स की कल्पना शुक्ला और राजेश शुक्ला ने बताया कि मुंबई फैशन एक्सपीरियंस की थीम को ध्यान में रखते हुए इस स्टोर में खास सजावट की गई है। स्टोर की ओपनिंग 03 अगस्त 2021 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से हो रही है। शहर में यह स्टोर सभी ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के फैशन की दुनिया से जुड़े रहने का मौका देता है। स्टोर में वेस्टर्न वियर्स, इंडियन ट्रेडिशनल्स, फैशन ज्वेलरी, फैशन एसेसरीज, हैंड बैग्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फूट वियर्स, फ्रेगरेंस, क्लचर्स और बॉटम्स उपलब्ध हैं।
मुंबई फैशन की बेहतरीन फैशन सर्विस ग्राहकों के प्रति उनके जुनून और प्रतिबद्धता को बताती है। स्टोर का विज़न अब भी ग्राहकों की आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना उन्हें बेहतरीन फैशन किफायती कीमत पर उपलब्ध करवाना है। इस स्टोर को शुरू करने का मकसद आम जनता को फैशनेबल और ब्रांडेड स्टफ उपलब्ध करवाना है, जो बहुत महंगा न हो। शहर में अपने दूसरे स्टोर के साथ, ‘मुंबई फैशन’ इंदौर में ज्यादा ग्राहकों को बेहतरीन फैशन अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है।


