- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
गली बॉय के गीत ‘डोरी’ का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज!
गली बॉय के निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में आयोजित किये गए भव्य म्यूज़िक लॉन्च के दौरान फिल्म गली बॉय का पूरा म्यूज़िक एल्बम रिलीज़ किया था। इस एल्बम में कुल 18 गाने शामिल है।
अब निर्माताओं ने फ़िल्म के गीत ‘डोरी’ का वीडियो रिलीज कर दिया है। शहर की मलिन बस्तियों की वास्तविकता को दर्शाता हुआ यह गाना ज्यूकबॉक्स के महत्वपूर्ण गीतों में से एक है। इस गीत का काव्य संस्करण भी है जिसे ज्यूकबॉक्स में शामिल किया गया है।
गीत ऋषि रिच द्वारा रचित है और गाने के बोल प्रसिद्ध जावेद अख्तर और रैपर डिवाइन द्वारा लिखे गए हैं, वही गीत को रणवीर सिंह ने स्वयं अपनी आवाज़ दी है।
जोया अख्तर का संगीत ड्रामा निश्चित रूप से खेल को बदल देगा क्योंकि गली बॉय के ज्यूकबॉक्स में कई तरह के गाने शामिल किए गए है और पूरा एल्बम संगीत इंडस्ट्री में गेम चेंजर के रूप में नज़र आएगा क्योंकि यह गाने नियमित बॉलीवुड ट्रैक नहीं बल्कि असली हिप हॉप संगीत हैं।
गाने शेयर करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्वीट किया,”#Doori out now! http://bit.ly/Doori_GullyBoy @ritesh_sid #ZoyaAkhtar @FarOutAkhtar @tigerbabyindia @RanveerOfficial @aliaa08 @SiddhantChturvD @kalkikanmani @Javedakhtarjadu @ZeeMusicCompany @VivianDivine @ankurtewari @musicbyrr #GullyBoy”
हाल ही में मुंबई में हुए भव्य लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ज्यूकबॉक्स के सभी गानों पर रैप करते हुए नज़र आये थे।
इससे पहले रिलीज हुए गानों को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यह युवाओं और सभी रैप प्रेमियों के बीच एक एंथम गीत बन गया है।
गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी।
फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है।
जोया अख्तर द्वारा रचित भूमिगत संगीत की वास्तविक दुनिया में रणवीर सिंह का रैपर अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित “गुली बॉय” 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


