- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
विक्की कौशल, यामी गौतम ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस!
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मुख्य कलाकार विक्की कौशल और यामी गौतम सहित सुई धागा के स्टार वरुण धवन ने इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अटारी-वाघा सीमा का दौरा किया।
इस दौरान तीनों कलाकार देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नज़र आये और अटारी-वाघा सीमा पर अपने दमदार परफॉर्मेंस से चार चाँद लगा दिए थे।
इस खास अवसर पर सितारों को अपने बीच देख कर वहाँ मौजूद दर्शकों का जोश दोगुना बढ़ गया था।
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले वरुण धवन ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए सूचित किया था, “दोपहर 3 बजे वाघा बॉर्डर पर मिलते है #3 सरप्राइज लव परफॉर्मेंस देखें।” अभिनेता ने अपने ट्वीट के जरिये गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी थी और यह भी उल्लेख किया था कि कैसे वह अपने सबसे बड़े लाइव प्रदर्शन के लिए उत्साहित है।
इसके अलावा, वरुण धवन, इस हफ्ते की शुरुआत में, रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित, एबीसीडी श्रृंखला की तीसरी किस्त का पहला शेड्यूल फिल्माने के लिए पंजाब पहुंचे चुके है।
फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की अपार सफ़लता का आनंद ले रहे विक्की कौशल और यामी गौतम इस कार्यक्रम में सभी का जोश बढ़ाते हुए नज़र आये थे। इस मौके पर एथनिक लुक में दोनों की जोड़ी शानदार लग रही थी और प्रशंसकों और दर्शकों का प्यार देख कर दोनों अभिभूत महसूस कर रहे थे।


