- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
नरेंद्र बने चैंपियन ऑफ चैंपियन
शहर में हुआ मोटोक्रास का रोमांचक आयोजन, नन्हे विराज को श्रेष्ठ उदयीमान खिलाड़ी पुरस्कार
इंदौर। देश के अनेक शहरों से आए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने रफ्तार के साथ उबड़-खाबड़ ट्रेक में अपने दमदार प्रदर्शन से इंदौरी खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसमें नन्हे बच्चों के साथ महिला राइडर व पुरुष खिलाडिय़ों ने भी यह जता दिया कि हम किसी से कम नहीं है।
इंदौर नेशनल रेसिंग क्लब द्वारा गंगवाल बस स्टैंड के समीप खुले मैदान पर दो दिवसीय सुपर क्रास ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 70 राइडरों ने शिरकत की थी।
20 राइडर मध्यप्रदेश के थे, जिन्हे इस खेल की तकनीकी जानकारी व आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए, साथ ही उबड़-खाबड़ ट्रेक पर प्रेक्टिकल ट्रेनिंग सेशन का भी आयोजन किया गया।

इस ट्रेनिंग कैंप में महिला राइडरों के साथ नन्हे राइडरों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दो दिनी ट्रेनिंग कैंप के समापन के बाद विभिन्न वर्गों में रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें इंदौर के नरेंद्र सिंह पंवार ने पांच वर्गो में खिताब जीते और उन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियन के खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।
सात वर्षीय विराज राठौर ने भी अपने प्रदर्शन से ट्रेक पर मौजूद दर्शकों को मंत्र मूग्ध कर दिया। यह नन्हा राइडर जब 20-20 फीट ऊंची बाधाओं पर जंप लगा रहा था तो वह दृष्य देखता ही बनता था। विराज ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह जता दिया कि उम्र किसी प्रतिभा की मोहताज नहीं होती है। बस बुलंद हौसले व आगे बढऩे की लगन होना चाहिए।
रेस के अन्य वर्गों में नीलेश, मो. तालिफ, विनित शर्मा, आसिफ अली, सूर्यांश राठौर, निहाल पाटीदार, मुजफ्फर अली, विनित शर्मा, हेमंत, शिवम व निलेश पटेल सफल रहे। महिलाओं की भी विशेष रेस आयोजित की गई, जिसमें बडौदा की रितू कौर पहले तथा भोपाल की तजीम दूसरे स्थान पर रही।
स्पर्धा के पुरस्कार श्रवण सिंह राठौर, भागीरथ सिंह राठौर, संदीप सिंह राठौर व सुनील निगम के आतिथ्य में वितरीत किए गए। स्पर्धा व पुरस्कार वितरण का संचालन यशराज राठौर ने किया तथा आभार सोनू राठौर ने माना। देश भर से आए राइडर इंदौर की मेहमान नवाजी से अभिभूत नजर आए। और सभी को यहां पर उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान की गई।


