- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महभारत, रामायण और श्री गणेश जैसे पौराणिक शो हमारे लिए भगवान का आशीर्वादः गजेन्द्र चौहान
प्रमुख हिंदी जीईसी (GEC) – स्टार प्लस हाल ही में अपने दर्शकों के लिए श्री गणेश की प्रसिद्ध पौराणिक कहानी लेकर आया है। एक ऑनलाइन वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस शो के सभी कलाकारों ने इस शो के लिए हुई शूटिंग के किस्से और कहानियों को साँझा किया।
ऐसी कठिन परिस्थिति में अपने दर्शकों के जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए स्टार प्लस ने श्री गणेश, महाभारत, रामायण जैसी पौराणिक कहानियों को प्रदर्शित करने का फैसला किया। इस कॉन्फ्रेंस में हुई हालिया बातचीत में, श्री गणेश शो के प्रसिद्ध कलाकार, गजेन्द्र चौहान ने ऐसे भयानक समय में पौराणिक शो दिखाने का कारण बताया और कहा…।
“महभारत, रामायण और श्री गणेश जैसे पौराणिक शो हमारे लिए भगवान का आशीर्वाद हैं। रामायण और महाभारत हमारे देश की धरोहर हैं। इन महाकाव्यों में कहा और पढ़ाया गया पाठ हमारी रगों में दौड़ता है। मेरा मानना है कि महाभारत में जो कुछ भी होता है वह हमें अपने निजी जीवन में भी देखने को मिलता है। महाभारत में युद्ध, धर्म और अधर्म, अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई को प्रदर्शित किया गया है।
इसी तरह, हम पिछले कुछ दिनों से प्रकृति और महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में भगवान गणेश बुराई का नाश करने वाले विघ्नहर्ता हैं और उनकी कहानियाँ हम सभी के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में साबित होंगी। मैं इस शो को वापस लाने के लिए स्टार प्लस का आभारी हूं और धीरज कुमार सर का भी जिन्होंने मुझे इस शो का हिस्सा बनने का अवसर दिया। “


