- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
ऐरोबिक्स क्लब का सम्मान समारोह
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत द्वारा उनके कोच ओर गुरु जितेंद्र मेश्राम की अगुआई में ऑनलाइन ऐरोबिक्स क्लासेस लेने वाले उनके बहादुर सदस्यों का बारी बारी से सम्मान किया जा रहा है। आज उसी कड़ी में क्लब द्वारा छाया रसाल का अभिनंदन किया गया।
इन्होंने ज़ूम एप पर ऑनलाइन क्लास लेकर देश के इन्जीनियर्स को एरोबिक्स थैरेपी का प्रशिक्षण दिया । हाल ही में क्लब की सदस्य भावना चौधरी, मिश्टी सिंह, राजेश मिश्रा, अनिता राजोरिया को भी सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम के लिये संस्था प्रेम-आशा के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी श्री पवन चौकसे एवं उनकी धर्मपत्नी एरोबिक्स क्लब की सक्रिय सदस्य नेहा जी चौकसे विशेष रूप से उपस्थित थी।
श्री चौकसे जी ने छाया रसाल को सम्मानित करते हुए कहा कि “आपदा को अवसर कैसे बनाया जाए इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एरोबिक्स क्लब मेघदूत के गुरु श्री जितेंद्र मेश्राम ने कोविड-19 के कारण लंबे लॉकडाउन मैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑनलाइन फेसबुक लाइव एरोबिक्स क्लास के माध्यम से हजारों लोगों को ओर अपने कई शिष्यों के माध्यम से अपने घर रह कर ही अपनी प्रतिरोधक क्षमता को कोविड-19 से लड़ने के लिए किस तरह मजबूत किया जा सकता है।
यह बात आमजन को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बताकर प्रशंसनीय एवं पुनीत कार्य किया है। हम संस्था प्रेम आशा के सभी सदस्यों की ओर से श्री मेश्राम जी और उनके कोऑर्डिनेटर महेश रसाल जी एवंआउटडोर प्रभारी अशोक जमाले जी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं।”
इसके पूर्व श्री अशोक जमाले जी ओर माया मेश्राम ने श्री पवन चौकसे एवं नेहा चौकसे का स्वागत किया और ऑनलाइन गतिविधि पर प्रकाश डाला। अगली बार लगातार 50 ऑनलाइन क्लास लेने वाले जगमोहन यादव और उनके साथ प्रीतिं जैन को भी सम्मानित किया जावेगा।

क्लब के कोच जितेंद्र मेश्राम का कहना है कि एक लाख से अधिक लोगों तक एरोबिक्स थैरेपी लॉक डाउन से प्रारंभ हुई ऑन लाइन क्लासेस के माध्यम से अब तक और सराही गई है । ये अपने आप में एक बडा रेकार्ड है जो एरोबिक्स क्लब मेघदूत के सदस्यों ने बनाया है । जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक गार्डन के बजाए ऑन लाईन क्लासेस अनवरत चलती रहेगी।


