- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
बुंदेली शेफ सीजन-4 में नैन्सी शिवहरे के सिर सजा जीत का ताज
*बुंदेली शेफ सीजन-4 की विजेता बनीं बेंगलुरु की नैन्सी
सीजन-1 से 4 तक के सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट को मिलेगा क्लाउड किचन या कुकिंग स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहयोग
मध्य प्रदेश, सितंबर 2026। लाखों दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके बुंदेलखंड के सबसे लोकप्रिय और तेजी से उभरते डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित लोकप्रिय पाक-कला प्रतियोगिता ‘बुंदेली शेफ सीजन-4’ का ग्रैंड फिनाले रविवार को झांसी में संपन्न हुआ। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला, स्थानीय स्वाद और महिला प्रतिभाओं को मंच देने वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पांच प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद बेंगलुरु की नैन्सी ने बुंदेली शेफ सीजन-4 का खिताब अपने नाम किया, जबकि ललितपुर की स्वाती जैन फर्स्ट रनरअप और टीकमगढ़ की प्रतिभा मिश्रा द्वितीय रनरअप रहीं। फाइनल मुकाबले में भोपाल की हेमा गुप्ता और इंदौर की सुरुचि जैन ने भी अपनी पाक-कला का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों के व्यंजनों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री दीपमाला कुशवाहा और प्रसिद्ध शेफ संजय शर्मा ने किया साथ ही काजल कुशवाहा मौजूद रही।
इस अवसर पर बुंदेलखंड 24×7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “बुंदेली शेफ का उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के पारंपरिक स्वाद और प्रतिभाओं को व्यापक पहचान दिलाना है। हमारा प्रयास है कि प्रतिभागियों का हुनर प्रतियोगिता तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें अपने कौशल को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर भी मिलें।”
दीपमाला कुशवाहा जी ने सभी फाइनलिस्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बुंदेली शेफ सीजन-4 की सभी फाइनलिस्ट महिला सशक्तीकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। इन्होंने अपने घर और किचन की सीमाओं से निकलकर बुंदेलखंड के पारंपरिक स्वाद, संस्कृति और पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। सभी फाइनलिस्ट ने बेहद शानदार तैयारी की है और अपनी प्रतिभा से बुंदेली व्यंजनों की समृद्ध विरासत को एक नई पहचान देने का काम किया है। मेरी सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं हैं।”
बुंदेली शेफ के मंच से प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने की दिशा में बुंदेलखंड 24×7 ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। इसके तहत सीजन-1 से सीजन-4 तक के सभी सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का अवसर भी मिलेगा। जो महिला प्रतिभागी क्लाउड किचन, होम-बेस्ड फूड बिजनेस या कुकिंग से जुड़ा स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं, वे अपना बिजनेस आइडिया और पिच नोट बुंदेलखंड 24×7 के साथ साझा कर सकेंगी। प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन किए जाने के बाद चयनित प्रतिभागियों को अपना उद्यम शुरू करने के लिए चैनल की ‘प्रगति’ पहल के माध्यम से फंडिंग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य बुंदेलखंड की महिलाओं के पाक-कौशल को केवल प्रतियोगिता और प्रदर्शन तक सीमित न रखते हुए उसे रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपने हुनर को एक स्थायी व्यवसाय में बदलने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।
गौरतलब है कि बुंदेली शेफ के माध्यम से बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय स्वाद और पाक-कला से जुड़ी प्रतिभाओं को लगातार मंच प्रदान किया जा रहा है। सीजन-4 में ऑडिशन और विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई और खिताब के लिए मुकाबला किया। आयोजन में शुद्ध मसाला, मसाला पार्टनर, ट्रॉफी हाउस ट्रॉफी पार्टनर और पीआर 24×7 ने पीआर पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान किया, जबकि रुद्राणी कलाग्राम ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


