ओम गैलेक्सी लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार, १० सितंबर २०२६ को खुलेगा

कुल इश्यू साइज – ₹५ अंकित मूल्य वाले अधिकतम १,१६,६७,२०० इक्विटी शेयर

मुंबई, 0७ सितंबर २०२६ – ओम गैलेक्सी लिमिटेड एक प्रिसीजन मोल्ड डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो बिल्डिंग मटेरियल्स (मुख्य रूप से पाइप, फिटिंग्स और सैनिटरीवेयर) तथा प्लास्टिक और पॉलिमर प्रोसेसिंग उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) को १० सितंबर २०२६ को खोलने का प्रस्ताव रखती है। कंपनी ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹१०५ करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है और इसके शेयर बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.


इश्यू साइज ₹ ५ अंकित मूल्य वाले १,१६,६७,२०० इक्विटी शेयरों का है, जिसका प्राइस बैंड ₹८५ – ₹९० प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
इक्विटी शेयर आवंटन
एंकर निवेशक हिस्सा – ३३,२१,६०० इक्विटी शेयर
नेट क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) – २२,१६,००० इक्विटी शेयर
गैर-संस्थागत निवेशक (NII) – १६,६४,००० इक्विटी शेयर
व्यक्तिगत निवेशक – ३८,८१,६०० इक्विटी शेयर
मार्केट मेकर – ५,८४,००० इक्विटी शेयर

आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के समेकन और उत्पादन क्षमता के विस्तार के लिए एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने हेतु पूंजीगत व्यय के एक हिस्से के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के पूरे या आंशिक रूप से पूर्व-भुगतान/पुनर्भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर बिडिंग बुधवार, ०९ सितंबर २०२६ को होगी। आईपीओ गुरुवार, १० सितंबर २०२६ को खुलेगा और मंगलवार, १५ सितंबर २०२६ को बंद होगा।.

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर इंडोरिएंट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड हैं और इश्यू के रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं।
ओम गैलेक्सी लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ओपिंदरसिंह बचत्तरसिंह बध्धन ने कहा, “हमारे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का खुलना उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसकी शुरुआत २००८ में एक सिंगल मोल्ड-मेकिंग यूनिट से हुई थी। पिछले १७ वर्षों में हमने पाइप फिटिंग, औद्योगिक और ऑटोमोटिव मोल्ड्स के क्षेत्र में प्रिसीजन टूलिंग क्षमता विकसित की है। इसके साथ ही, इन्फ्यूज एचआरएस के माध्यम से इन-हाउस हॉट रनर सिस्टम्स को जोड़ा और वॉन्ड्रा के तहत कंज्यूमर क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में फॉरवर्ड इंटीग्रेशन किया है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग हमारी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को एक सिंगल स्वामित्व वाली सुविधा में समेकित करने, स्थापित उत्पादन क्षमता का विस्तार करने और ऋण को कम करने के लिए किया जाएगा। हमारा मानना है कि इससे परिचालन दक्षता मजबूत होगी और विकास के अगले चरण को समर्थन मिलेगा।”

इंडोरिएंट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक श्री प्रशांत ढेबर ने कहा, “ओम गैलेक्सी लिमिटेड ने वित्त वर्ष २०२४ से वित्त वर्ष २०२६ के दौरान लगातार वृद्धि दर्ज की है, जिसे एक स्थिर ग्राहक आधार से मिलने वाले दोहराए गए कारोबार और अपनी सुविधाओं में बेहतर क्षमता उपयोग से समर्थन मिला है। इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, क्षमता विस्तार और ऋण के पुनर्भुगतान के लिए प्रस्तावित है, जिससे कंपनी को भारत के डाइज एंड मोल्ड्स बाजार में संरचनात्मक वृद्धि का लाभ उठाने की बेहतर स्थिति मिलेगी।”

Leave a Comment