- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
नारायणा का स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT)की घोषणा
स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के टाॅप रैंकर्स को मिलेगा करोड़ों कैश अवार्ड एवं इस परीक्षा से नारायणा के किसी भी कोर्स में 100% तक स्काॅलरशिप पाने का मौका
इन्दौर: साउथ तुकोगंज स्थित देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आई.आई.टी. / नीट एकेडमी, इन्दौर द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT)का आयोजन 01 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर 2023 को ऑफलाईन और 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाईन मोड में आयोजित की जायेगी।
इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र वेबसाईट पर घर बैठे ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या नजदीकी नारायणा केन्द्र साउथ तुकोगंज एवं विजय नगर पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते है तथा उपरोक्त वेबसाईट पर परीक्षा का सिलेबस, सेम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है। इस तरह का आयोजन न केवल इन्दौर बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठा पहल है जिसके माध्यम से सातवीं कक्षा से लेकर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित होती है।
इन्दौर केन्द्र के निदेशक डाॅ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाईप का होगा एवं इसमें साइन्स, मैथ्स एवं मेन्टल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें। इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है। यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र आॅल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं, साथ ही साथ विद्यार्थियों को ये जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एन.टी.एस.ई., ओलिम्पीयाड, के.वी.पी.वाई., आई.आई.टी. नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की कितनी तैयारी हो चुकी है।
डाॅ. श्री पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्टीय स्तर पर शीर्ष रैंक पाने वाले छात्रों को लाखों कैष अवार्ड पाने का अवसर मिलेगा, साथ ही जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायणा के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 % तक स्काॅलरशिप प्रदान की जाएगी। पुनः डाॅ. श्री पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि नारायणा स्काॅलास्टिक एप्टीट्यड टेस्ट (NSAT)की परीक्षा में जिस स्कूल के छात्र टाॅपर होंगे उस स्कूल एवं संस्थान को कैष अवार्ड के साथ-साथ ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। स्काॅलास्टिक एप्टीट्यड टेस्ट (NSAT)के माध्यम से नारायणा का उद्देष्य देश के सर्वोच्च रैंकिंग वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं आई.आई.टी., जे.ई.ई. एवं नीट के लिए सबसे प्रतिभाषाली छात्रों का चयन करके भविष्य के डाॅक्टरों एवं इंजीनियरों को तैयार करना है।
डाॅ. श्री पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देष्य यह है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। पुनः उन्होंने कहा कि नारायणा न केवल इंजीनियरिंग एवं मेडिकल इंस्टीट्यूट के रूप में बल्कि एक गु्रप के रूप में नारायणा अपनी इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज, डेन्टल काॅलेज, जूनियर काॅलेज आदि के लिए पूरे भारत में अपना एक अहम स्थान रखता है।


