- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को खंडित किया: केशव यादव
इंदौर । कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने विधानसभा क्षेत्र क्र. 01 के विधायक श्री संजय शुक्ला, पूर्व पार्षद श्री प्रेम खडायता एवं पार्षद अनवर दस्तक के साथ वार्ड क्र. 07, 08, 09 में सघन जनसम्पर्क किया।
इस दौरान युवा कांगे्रस राष्ट्र्ीय अध्यक्ष श्री केशवचन्द्र यादव ने कांगे्रस प्रत्याशी के समर्थन में एक महती सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा पीड़ी देश की धरोहर है, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. राजीव गांधी ने युवाओं को देश की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिया। लेकिन दुर्भाग्य से आज देश की राजनीति को देश के स्वार्थी एवं मतलब परस्त राजनेताओं ने दूषित कर दिया। है। हमारे देश में एक से एक प्रधान मंत्री रहे लेकिन वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जैसे पद की गरिमा को ही तार-तार कर दिया है।
कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने कहा कि हमने विगत 30 साल में भाजपा की सांसद के रूप में एक महिला का चुना, इसी प्रकार महापौर के रूप में भी इन्दौर की जनता ने एक महिला का इन्दौर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी लेकिन शहर में नाबालिक बालिकाओं के साथ कुक्रत्य होते रहे लेकिन हमारी सांसद एवं महापौर मूकदर्शक बन देखती रही। आज समय आ गया है कि हम एैसे मूकदर्शक जनप्रतिनिधियों को करारा जवाब देवें तथा 19 मई को कांगे्रस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे का बटन दबाकर राहूलजी के नेतृत्व में देश में कांगे्रस की सरकार बनावें।
कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने आज प्रातः 8.30 बजे श्री संघवी ने बड़ा गणपति पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन पश्चात् अपना जनसम्पर्क आरंभ किया उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जनसम्पर्क काफिले के रूप में निकल पड़े।
जनता कालोनी मेनरोड़, जनता कालोनी, कंडिलपुरा आसपास की रहवासी बस्तियों के साथ सितलेश्वर महादेव मंदिर, शंकरगंज, जिन्सी चैराहा नेताजी सुभाष मार्ग, छीपा बाखल, गौराकुण्ड चैराहा, बडवानी चैकी होते हुए पुनः सुभाष मार्ग पर कहीं पैदल तो कहीं जीप पर सवार होकर कहीं मंच से लोगों का अभिवादन किया।
इस दौरान लोगों ने जगह-जगह मंच से पुष्प माला पहनाकर कांगे्रस प्रत्याशी पंकज संघवी का भव्य स्वागत किया। वार्ड क्र. 08 चैथी पल्टन जैन कालोनी से छीपा बाखल पहुंचने पर पूर्व पार्षद प्रेम खड़ायता के नेतृत्व में स्वागत मंच से संघवी का स्वागत किया गया। गौराकुण्ड चैराहा, महात्मा गांधी मार्ग पर घनश्याम जोशी, शेखर गिरी, शिव गुप्ता, करण दादा, बण्डी खलीफा के नेतृत्व में पंकज संघवी का भव्य स्वागत किया गया।
पंकज संघवी के साथ जनसम्पर्क में रमेश सेन, रमेश घाटे, गोधाजी, राजू शिन्दे ने जनसम्पर्क किया, उधर पंकज संघवी का जनसम्पर्क काफीला बडवाली चैकी चैराहे से सुभाष मार्ग क्रास करता हुआ व जूना रिसाला गली नंबर 1 पर पहुंचा पार्षद अनवर दस्तक सहित अनेक लोग साथ चल रहे थे। रोशन वीडियो चैक पर असलम पेन्टर मित्र मण्डल और डाॅक्टर मेहता क्लीनिक के समीप अंकित खडायता, गुगली यादव ने स्वागत किया।
तत्पश्चात् जूना रिसाला गली नंबर 1 व 2 एवं गली नंबर 3 में पंकज संघवी का काफिला जोरदार जनसम्पर्क करते हुए बढ़ता चला गया। जूना रिसाला गली नंबर 3 रविदास धर्मशाला एवं गणेश मंदिर के समीप एक धोलपुरे विवाह परिवार विवाह समारोह में पंकज संघवी पहुंचे तो वहां उनका तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान श्री पंकज संघवी को एक बालिका माला पहनाकर स्वागत करने पहुंची तो पंकज संघवी ने माथे पर हाथ रख कर आर्शीवाद दिया और कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ है तू चिंता मत कर बेटा कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए काम करती आई है आप सभी लोगांे का काम होगा।
इस जनसम्पर्क के पश्चात् जूना रिसाला नाला पार करते हुए काफीला किला मैदान के सामने स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विश्राम के लिए रूका। दोपहर पश्चात् वार्ड क्र. 09 गाडराखेड़ी, मरीमाता चैराहा से कुम्हार खाड़ी, खासगीवाला बगीचा, खेड़ा पति गणपति मंदिर, कमला नेहरू स्कूल होते हुए वंृदावन कालोनी से बाणगंगा मेनरोड़ पहुंचा।


