- Cosmo First Brings PVC-Free Green Graphic Films to Indore, Offering an Alternative to Conventional Vinyl Graphics
- कोस्मो फर्स्ट इन्दौर में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प
- शासकीय महाविद्यालय राऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस संपन्न
- दीपावली पर द गुरुकुलम् स्कूल की ‘नेचर वाली दिवाली’ मुहिम शुरू, इस साल 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य
- आत्मनिर्भर दिवाली धमाका मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता और रचनात्मकता
दीपावली पर द गुरुकुलम् स्कूल की ‘नेचर वाली दिवाली’ मुहिम शुरू, इस साल 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य
पिछले साल शहर में बांटे थे 1000 पौधे, सिलिकॉन सिटी के अभिनंदन अपार्टमेंट में 50 पौधों का वितरण कर बच्चों को सिखाए संरक्षण के गुर
इंदौर। 31 अक्टूबर, 2026। दीपावली पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से द गुरुकुलम् स्कूल, इंदौर ने इस वर्ष भी ‘नेचर वाली दिवाली’ अभियान की शुरुआत की है। ‘पेड़ लगाओ, प्रदूषण भगाओ’ के संदेश के साथ शुरू की गई इस पहल के तहत स्कूल की टीम शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर फलदार और जमीन में नमी बनाए रखने में सहायक पौधों का वितरण कर रही है। अभियान के जरिए बच्चों को पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि त्योहार के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाई जा सके।
स्कूल की टीम ने सिलिकॉन सिटी स्थित अभिनंदन अपार्टमेंट में करीब 50 पौधों का वितरण किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को पौधे सौंपने के साथ उनकी देखभाल, सिंचाई और उन्हें बड़ा करने के तरीके भी बताए। अभिनंदन सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश दुबे के विशेष सहयोग से इन पौधों का रोपण भी कराया गया।
प्रबंधक प्रियेश गुप्ता ने बताया कि द गुरुकुलम् स्कूल हर साल दीपावली पर इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। पिछले साल शहर में करीब 1000 पौधे वितरित किए गए थे। इस बार अभियान का दायरा बढ़ाते हुए 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।
स्कूल की प्रिंसिपल भारती शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान को कॉलोनियों से आगे बढ़ाकर कॉर्पोरेट कार्यालयों, सरकारी दफ्तरों और सामाजिक संस्थाओं तक पहुंचाने की योजना है। इन संस्थाओं के सहयोग से अधिक लोगों को मुहिम से जोड़ा जाएगा, ताकि इंदौर को हरा-भरा बनाने के साथ प्रदूषण कम करने की दिशा में भी प्रयास किए जा सकें।


