- Cosmo First Brings PVC-Free Green Graphic Films to Indore, Offering an Alternative to Conventional Vinyl Graphics
- कोस्मो फर्स्ट इन्दौर में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प
- शासकीय महाविद्यालय राऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस संपन्न
- दीपावली पर द गुरुकुलम् स्कूल की ‘नेचर वाली दिवाली’ मुहिम शुरू, इस साल 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य
- आत्मनिर्भर दिवाली धमाका मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता और रचनात्मकता
आत्मनिर्भर दिवाली धमाका मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता और रचनात्मकता
इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में ‘आत्मनिर्भर दिवाली धमाका मेला 2026’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों, बेकरी आइटम, इडली, मोमोज, पानीपुरी, ज्वेलरी, हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं दिवाली सजावट के आकर्षक स्टॉल लगाए और अपनी उद्यमशीलता का परिचय दिया।
प्रबंधन वर्ग के अध्यक्ष श्री अरविंद जी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं। सचिव श्री महेश जी चिमनानी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे व्यावहारिक अनुभव का बेहतर माध्यम बताया। प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने विद्यार्थियों को नवाचार, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिताओं में बेस्ट टर्नआउट श्रेणी में राहुल पंथी ने प्रथम तथा आरुषि जैन ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। बेस्ट डेकोरेशन में ऋषिका प्रजापत प्रथम तथा लक्की खेमकर द्वितीय स्थान पर रहे।
पुरस्कार सह सचिव श्री शम्मी कपूर जी द्वारा वितरित किए गए।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश उपाध्याय, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक डॉ. वंदना मिश्र तथा तकनीकी सहयोगी प्रो. राजेश सेठी रहे। मेले ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और व्यवसाय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।


