- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
चेतन भगत की तरह देवांशी की पुस्तक पर भी बन सकती है फिल्म: संभागायुक्त
यंगस्टर्स मीरा और ईशान के सपनों और प्यार की कहानी है नावेल – देवांशी
नावेल ‘आई थिंक आई एम इन लव’ का विमोचन हुआ
इंदौर। देवांशी ने कम उम्र में ही अपनी लेखनी से सभी को प्रभावित कर दिया। उनके पास अपार शब्दभंडार, कल्पना और लेखकीय समझ है। ऐसा बहुत कम युवा लेखिकाओं में देखने को मिलता है। चेतन भगत का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजी के लेखक चेतन भगत ने जो चार नावेल लिखे हैं, उनमें से तीन पर फिल्म बनी और तीनों ही हिट रहीं। देवांशी के नावेल में इतनी संभावनाएं हैं जिसे फिल्मी पर्दे पर उतारा जा सकता है। एक जमाना था कि जब अंग्रेजी लेखन में ब्रिटिश और अमेरिकी लेखकों का दबदबा था, पर विक्रम सेठ और चेतन भगत जैसे भारतीय लेखकों ने इस मिथक को तोड़ा। भारतीय वातावरण में एक अच्छा नावेल लिखा जा सकता है।
ये विचार संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी के हैं जो उन्होंने युवा लेखिका देवांशी शर्मा के अंग्रेजी नावेल ‘आई थिंक आई एम इन लव’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में व्यक्त किए। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि देवांशी को एक प्रतिभाशाली और होनहार लेखिका है। उनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। देवांशी की प्रतिभा में उत्तरोत्तर निखार आ रहा है। उसने अपनी हर पुस्तक में इसे साबित भी किया है। उसकी कलम में ताकत है और अच्छा शब्दकोश है।
उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम रीडिंग से दूर होते जा रहे हैं। हमें नई पीढ़ी को बुक रीडिंग के लिए प्रेरित करना होगा। इसका कोई विकल्प नहीं है। इससे बहुत सुकून तो मिलता ही है, साथ ही हमारा ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हम तो चाहेंगे कि जिस तरह देवांशी ने पिछले पांच साल में पांच नावेल लिखे हैं उसी तरह आगे भी हर साल एक नावेल लिखती रहे।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी देवांशी शर्मा की चार पुस्तकें अनइमेजनेबली ट्रू, फस्र्ट लव लास्ट फॉर एवर, नो मैटर व्हाट आई डू और इमपरफेक्ट मिसफिट्स प्रकाशित हो चुकीं हैं। ‘आई थिंक आई एम इन लव’ उनकी पांचवीं पुस्तक है। शिक्षाविद और लेखिका डॉ. दीपा बंजानी ने पुस्तक ‘आई थिंक आई एम इन लव’ की समीक्षा करते हुए कहा कि किताब का हर पृष्ठ पाठक को आगे पढऩे के लिए उत्साहित करता है। एक बहाव के साथ लिखा गए इस नावेल में एक से एक कड़ी जुड़ती जाती है, जो पाठक को बांधकर रखती है।
उन्होंने कहा कि नावेल कंटेम्परेरी और यंग है। युवाओं के लिए एक अच्छा साहित्य है। इसकी भाषा सरल, सहज और बोधगम्य है जो पाठक को सीधे अध्ययन से जोड़ती है। मीरा और ईशान दो पात्रों पर आधारित नावेल की स्टोरी बहुत ही इन्टरेस्टिंग है। उन्होंने कहा कि देवांशी के पास अच्छा शब्दभंडार है और इसमें कलम के माध्यम से विचारों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता है। इसने नावेल में बहुत से देशी शब्दों का भी उपयोग किया है, जिसने इसे बहुत रुचिकर बना दिया है। इसी तरह कई ऐसे वाक्य उपयोग में लाए गए हैं जो हमें इस पुस्तक से बांधे रखते हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह का लेखन बहुत कम देखने को मिलता है।
नावेल की लेखिका देवांशी ने अपनी नावेल पर चर्चा करते हुए बताया कि यह मेरी पांचवीं कृति ‘आई थिंक आई एम इन लव’ में दो यंगस्टर मीरा और ईशान के प्यार और दोस्ती पर केंद्रित है। दोनों के बीच जो अहसास है, उसे वह कभी दोस्ती तो कभी प्यार का नाम देते हैं। मीरा जहां बिंदास, महत्वकांक्षी और तत्काल निर्णय लेने में माहिर है, वहीं ईशान सामान्य, सीधा-सादा और सोच-समझकर निर्णय लेता है। इस नावेल में संवाद के साथ अधिक इमोशंस है, जो पाठकों को शुरू से लेकर आखिरी तक बांधकर रखता है। इस पूरे नावेल को बोल्केनो डांस ग्रुप ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
अतिथि स्वागत श्रीमती प्रतिमा शर्मा, सुश्री अनुष्का तिवारी और श्रीमती विमुक्ता शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मंजुषा जौहरी ने किया। आभार माना इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी ने। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोविंद मालू, एसपी फायर सर्विस सुश्री अंजना तिवारी, इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव श्री नवनीत शुक्ला, डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार श्री शशि शुक्ल, श्री अतुल लागू, श्री आलोक शर्मा, श्री सुधाकर सिंह, श्री प्रवीण जोशी, राजेंद्र कोपरगांवकर, सुश्री विजयलक्ष्मी आयंगर, सुश्री भारती सरवटे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


