- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
सुनील बजाज भारतीय संघ में उपाध्यक्ष निर्वाचित
चुनाव में आडवाणी व आलोक कुमार को दी शिकस्त
इंदौर। बेंगलूरू में आज (शनिवार) को भारतीय बिलियर्डस व स्नूकर एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा के साथ ही कार्यकारणी के भी चुनाव हुए जिसमें इंदौर के सुनिल बजाज सर्वाधिक मतो से जीतकर उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।
म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलू मेहता ने बताया की जीतने भी पदो पर चुनाव हुए उसमें सर्वाधिक राज्यों की ईकाईयो के वोट सुनिल बजाज को ही मिलें। उपाध्यक्ष पद पर बजाज के साथ ही अनेक बार के विश्व चैंपियन पकंज आडवाणी व अंतरराष्ट्रीय सितारे आलोक कुुमार की चुनौती थी।
बजाज को सर्वाधिक 21 ईकाइयों के मत मिले। जबकि पंकज को 13 तथा आलोक कुमार को 11 मत ही मिल सके, ओर दोनों को शिकस्त का सामना करना पडा। इसके पूर्व म.प्र. के भोलू मेहता भी राष्ट्रीय संघ में 12 वर्षो तक उपाध्यक्ष का दायित्व सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है और अब उनके बाद बजाज को राष्ट्रीय समिति में मौका मिला है।
अध्यक्ष पद पर बेंगलूरू के एम.सी. उथ्थपा तथा महाराष्ट्र के देवेन्द्र जोशी सचिव चुने गए है। बजाज को सर्वाधिक मतो से जीतने पर म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के पदाधिकारीयों व शहर के खिलाडीयों ने बधाई दी।


