- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
अंतर शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में एनडीपीएस रही ओवरऑल चैम्पियन
एनडीपीएस रही ओवरऑल चैम्पियन
इंदौर। शासकीय विद्यालय डकाच्या की मेजबानी में आयोजित अंतर शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में पांच वर्गों में फाइनल खेलने वाली एनडीपीएस की टीम ओवर ऑल चैम्पियन रही। सत्यसाई विद्या विहार दूसरे तथा शिशुकुंज तीसरे स्थान पर रहा।
नेहरू स्टेडियम में खेली गई इस स्पर्धा के 14 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में डीपीएस ने एनडीपीएस को तथा बालिका वर्ग में सत्यसाई विद्या विहार ने शिशुकुंज इंटरनेशनल को पराजित किया।
17 वर्ष आयु समूह में शिशुकुंज इंटरनेशनल ने एनडीपीएस को बालक वर्ग में तथा सत्यसाई विद्या विहार ने एनडीपीएस को बालिका वर्ग के फाइनल में मात दी।
19 वर्ष बालक समूह में एनडीपीएस ने डेली कॉलेज को पराजित कर विजेता होने का गौरव अर्जित किया तो वहीं बालिका वर्ग में एडवांस्ड एकेडमी ने एनडीपीएस को मात दी।
स्पर्धा के पुरस्कार जिला बैडमिंटन संगठन के सचिव आरपीएस नैय्यर, सीमा प्रजापति, सुनिल न्याति के आतिथ्य में वितरित किए गए।
इस अवसर पर सुभाष चौधरी, रमेश पटेल, शालिनी परदेशी मौजूद थी। संचालन लक्ष्मीकांत पंडित ने किया तथा आभार अरुण परदेशी ने माना।
इस स्पर्धा में 78 विद्यालयों ने अपनी चुनौती पेश की थी। खिलाडिय़ों के ट्रॉयल्स भी हुए।
अब इस ट्रॉयल्स व स्पर्धा के आधार पर जिले की टीम का चयन होगा।


