- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कंपनी को चलाने के लिए कुशल लोगों की जरूरत: संजीव बजाज
आईआईएम में बजाज फिनसर्व लिमिटेड के एमडी ने साझा किए विचार
इंदौर. बजाज फिनसर्व लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव बजाज गुरुवार आईआईएम इंदौर में थे. उन्होंने संस्थान के छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के सदस्यों से बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने अर्थव्यवस्था, विकास दर, मुद्रास्फीति, नेतृत्व इत्यादि जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रोफेसर ऋषिकेश टी कृष्णन ने श्री बजाज का स्वागत किया। श्री बजाज ने कहा कि किसी भी समय की अर्थव्यवस्था हमेशा उसके पिछले दो या तीन तिमाहियों पर निर्भर करती है। पिछले तीन तिमाहियों में, उपभोक्ता बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, ग्रामीण भारत के ग्राहक की स्थिति भी बेहतर हो रही है, सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पैसा निवेश कर रही है-जो एक अच्छा संकेत है क्योंकि आर्थिक विकास अब पहली नजर में तो अच्छा ही दिखता है. हालांकि, हमारी अर्थव्यवस्था वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी निर्भर करती है- जो एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजऱ रही है. इसमें बहुत सारी अनिश्चितता है और हमें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि भविष्य में हमारे पास नौकरियां हों। हम शायद अधिक असुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी को चलाने के लिए कुशल लोगों की जरूरत है और आज के युग में दक्षता की कमी है. दूसरा कारण लालच है- जहां हर कोई लालची और ईष्र्यावान होता है. इस प्रकार उद्योग कैरियर के विकास का एक बड़ा हिस्सा ख़त्म होने लगा है. हमें यह समझने की जरूरत है कि 99 प्रतिशत लोग ईमानदार और मेहनती हैं जिन्हें समर्थन और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है- और उन सभी की तुलना सिर्फ उस 1 प्रतिशत लोगों से न करें जो लालची, भ्रष्ट और आलसी हैं.
सच्चा नेतृत्व विकास की मानसिकता से आता है
एक अच्छे नेता के गुणों पर चर्चा करते हुए कहा कि नेतृत्व सीखने की नहीं, विकसित करने की कला है. सच्चा नेतृत्व विकास की मानसिकता से आता है और निश्चित या स्थिर या अडिय़ल मानसिकता से नहीं. श्री बजाज ने साझा किया कि उन्हें विभिन्न प्रकार के लोगों, बड़े, युवा, पारंपरिक व्यवसाय वाले लोगों, स्टार्टअप वाले लोगों, विदेशी नेताओं, भारतीय नेताओं आदि के साथ काम करने का अवसर मिला.
ऐसे नेता बने जो दुनिया में योगदान करें
श्री बजाज ने कहा कि एक अच्छे नेता को पूरी टीम को सही दिशा प्रदान करनी चाहिए और टीम के सदस्यों के बीच सफलता-निर्माण संरेखण के लिए उन्हें एक सामान्य नुस्खा देना चाहिए. यह सिर्फ एक सफल कंपनी बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि एक विरासत स्थापित करने के बारे में है, जिसे आप बनाना चाहते हैं। एक ऐसे नेता बनें जो दुनिया में योगदान करे, न सिर्फ सफल रहे. और ऐसा योगदान, जिसे लोग हमेशा याद रखें. ऐसा मौका होता सभी के पास है, बस शायद पकडऩे की देर है.


