- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल’, ‘आरई100’ में शामिल हुई, 100% नवीकरणीय ऊर्जा डेटा केंद्र कंपनी बनने के लिए प्रतिबद्ध है
·‘आरई100’ में शामिल होने वाला भारत का पहला डेटा सेंटर और 14वीं भारतीय कंपनी बनी
·2031 तक नेट-जीरो कंपनी बनने के लिए नेक्स्ट्रा की प्रतिबद्धता को मजबूती से स्थापित करती है
गुरुग्राम (भारत): भारत की अग्रणी डेटा सेंटर कंपनियों में से एक, ‘नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल’, ‘आरई100’ पहल में शामिल हो गई है – जो कार्बन डिस्क्लोज़र प्रोजेक्ट (सीडीपी) के साथ साझेदारी में क्लाइमेट ग्रुप के नेतृत्व वाली एक प्रमुख वैश्विक पहल है — और इसने बिजली की 100% आपूर्ति नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
इसके साथ, नेक्स्ट्रा भारत का एकमात्र डेटा सेंटर संगठन बन गया है, जिसने ‘आरई100’ के समक्ष पर्यावरणीय सस्टेनिबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और 2031 तक कार्बन उत्सर्जन के मामले में नेट-जीरो बनने का लक्ष्य प्राप्त करने का वचन दिया, और ‘आरई100’ को ऐसा वचन देने वाली 14वीं भारतीय कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी ने अपने कार्य संचालनों में नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाए जाने में काफी वृद्धि की है और अब तक 422,000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अनुबंध किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में, नेक्स्ट्रा ने पावर परचेज एग्रीमेंट्स (PPAs) और कैप्टिव सोलर रूफटॉप प्लांट्स के माध्यम से नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा की आपूर्ति प्राप्त करके ~ 156,595 tCO2e उत्सर्जन करने से खुद को बचाया।
आशीष अरोड़ा, सीईओ — ‘नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल’ ने कहा, “हम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार ब्रांड हैं और स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को तेजी से अपना रहे हैं। हम 2031 तक कार्बन उत्सर्जन के मामले में नेट-जीरो बनने के लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में मजबूत कदम उठाते हुए आगे बढ़ रहे हैं और 100% बिजली की आपूर्ति नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के साथ ‘आरई100’ पहल का हिस्सा बनकर गर्व अनुभव कर रहे हैं।”
सिरेम्स चेंज — इंडिया के निदेशक, अतुल मुदलियार ने कहा, “डेटा सेंटर बहुत अधिक ऊर्जा का उपयोग करते हैं, फिर भी यह बात अनदेखी की जाती है कि कार्बन उत्सर्जन के मामले में इनका पर्यावरण पर कितना नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नेक्स्ट्रा को अपने कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाएं अपनाने के लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी भरे कदम उठाते हुए देखना सभी के लिए बहुत प्रेरणादायक है। अपने परिचालनों के लिए ऊर्जा की आपूर्ति नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करने की नेक्स्ट्रा की पहल, डेटा सेंटर कंपनियों के लिए स्वच्छ भविष्य की दिशा में तेजी से प्रगति करने के लिए उपयुक्त उदाहरण होगी। ‘नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल’ को ‘आरई100’ में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।“
‘नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल’ अपने कारोबार का संचालन सस्टेनेबिलिटी को अपना मूलमंत्र बनाकर करती है और वह ‘जागरूक रहते हुए जिम्मेदार बनने और सस्टेनेबल डिज़ाइन अपनाने’ के अपने मिशन के अनुरूप पर्यावरण अनुकूल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने इस प्रयास के अंग के रूप में, कंपनी ने ऐसा बहुआयामी दृष्टिकोण लागू किया है, जिसमें परिचालन दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता और बड़े पैमाने पर संपन्न किए जाने वाले कई तरह के कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। इसने अपने परिचालनों के दौरान एब्सोल्यूट स्कोप 1 और 2 ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करने और वित्त-वर्ष 2031 तक अपना कार्बन उत्सर्जन नेट-जीरो करने के लिए कई कार्यक्रमों को अपनाया है।


