- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
बागी 3 में मुख्य भूमिका के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री से नहीं किया संपर्क!
साजिद नाडियाडवाला की “बागी” भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक है। और यह आश्चर्य की बात नहीं है कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं।
साजिद नाडियाडवाला ने बागी 2 की रिलीज़ से पहले ही बागी 3 की घोषणा कर दी थी और पिछले साल के अंत में उन्होंने बागी 3 की रिलीज़ की तारीख के बारे में बात करते हुए फ़िल्म को 6 मार्च, 2020 में रिलीज करने की घोषणा की थी।
पिछले कुछ समय से, ऐसी अभिनेत्रियों के नाम सुनने में आ रहे हैं, जिन्हें अनाधिकारिक स्रोतों द्वारा फिल्म के लिए जाहिरा तौर पर या तो संपर्क किया जा रहा है या साइन किया जा रहा है।
कुछ समय से, फिल्म बागी 3 की मुख्य अभिनेत्री की कास्टिंग के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन वास्तव में अभी तक किसी भी अभिनेत्री से संपर्क नहीं किया गया है क्योंकि फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम किया जा रहा है और इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी कि फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री कौन होगी।
निर्माताओं ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आने वाली अभिनेत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, कई बड़े नाम फ़िल्म के निर्माता से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे है, क्योंकि वह इस बहु प्रत्याशित फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना चाहते हैं।
हाल ही में निर्माताओं ने एक पोस्टर के साथ “बागी 3” की आधिकारिक घोषणा की थी जिसने फ़िल्म के प्रति जिज्ञासु कर दिया है। फ़िल्म बागी 3 के साथ बी टाउन की हिट तिकड़ी यानी साजिद नाडियाडवाला-टाइगर श्रॉफ-अहमद खान एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, बागी 3 फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म “बागी 3” 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी।


