- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनचिड़िया: दर्शकों को एक रोमांचक सवारी पर लेने जाने के लिए है तैयार!
सोनचिड़िया का बहुप्रतीक्षित जानदार और देहाती ट्रेलर आख़िरकार रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने ट्रेलर को ‘द रिबेल्स ऑफ सोनचिड़िया’ नाम दिया है।
फ़िल्म का ट्रेलर गांव में एक शादी समारोह के साथ शुरू होता है लेकिन घर को लूटने के मकसद से आये डकैतों का एक गिरोह द्वारा की गई आपाधापी शादी में ख़लल पैड जाता है। प्रत्येक किरदार का परिचय विद्रोहियों की कहानी को दर्शाता है।
मेकर्स ने सोशल हैंडल पर फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा,” यहाँ har बात ka जवाब राइफल se diya jaata hai! Toh bina सवाल kiye, देखिये #TheRebelsOfSonchiriya: http://bit.ly/TheRebelsOfSonchiriya …
@itsSSR @bhumipednekar @BajpayeeManoj @RanvirShorey @ranaashutosh10 #AbhishekChaubey @RonnieScrewvala @ZeeMusicCompany #Sonchiriya”
सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नज़र आएगा। इतना ही नहीं, यहाँ सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नज़र आएंगे। वही, फ़िल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने मिली।
मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोनचिड़ियामें डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोनचिड़िया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी।
मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।
निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब ‘सोनचिड़िया’ पेश करने के लिए तैयार हैं। आरएसवीपी की “सोनचिड़िया” 1 मार्च 2019 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Link to the trailer-http://bit.ly/TheRebelsOfSonchiriya


