- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अब सबसे अधिक बिकने वाले जियोफोन पर उठायें व्हाट्सएप का आनंद
पहली बार, व्हाट्सएप समूचे भारत में जियोफोन के लिये उपलब्ध होगा। व्हाट्सएप ने जियोफोन के लिये अपने प्राइवेट मैसेजिंग एप का एक नया वर्जन बनाया है। जियो फोन का संचालन केएआइओएस आॅपरेटिंग सिस्टम पर होता है।
फीचर फोन पर व्हाट्सएप के आ जाने से लोगों को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों से बातचीत करने का एक आसान, भरोसेमंद और सुरक्षित साधन मिलेगा।
नये एप द्वारा व्हाट्सएप की सर्वश्रेष्ठ खूबियों की पेशकश की जाती है, जिनमें तेज और भरोसेमंद मैसेजिंग एवं सभी एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड में तस्वीरें एवं वीडियोज भेजने की योग्यता शामिल हैं। इसके साथ ही कीपैड पर बस कुछ टैप्स के साथ वाॅयस मैसेजेज को रिकाॅर्ड करना एवं भेजना भी आसान है।
इसे शुरू करने के लिये जियोफोन के यूजर्स को सिर्फ अपने फोन नंबर की पुष्टि करनी होगी और इसके बाद वे एक-दूसरे को या ग्रुप में अन्य व्हाट्सएप यूजर्स के साथ चैटिंग शुरू कर सकते हैं।
व्हाट्सएप के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस डेनियल्स ने कहा, ‘‘समूचे भारत में लाखों लोग अब श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जियोफोन पर व्हाट्सएप प्राइवेट मैसेजिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। केएआइओएस के लिये इस नये एप को डिजाइन कर, हमें उम्मीद है कि भारत और दुनिया भर में लोगों की सभी के साथ संचार करने की योग्यता बढ़ेगी। इसके साथ ही जियो फोन के यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ संभावित मैसेजिंग अनुभव प्राप्त हो पायेगा।‘‘
श्री आकाश अंबानी, डायरेक्टर, रिलायंस जियो इन्फोकाॅम लिमिटेड ने कहा, ‘‘जो लोग अनकनेक्टेड हैं, उन्हें कनेक्ट करने के इस मूवमेंट के दौरान कई साझीदार इस काम को मजबूत बनाने के लिये आगे आये। हमारे साथ शुरूआत से ही खडे़ रहे ऐसे पार्टनर्स में से एक है फेसबुक और इसका पारितंत्र। इस साझेदारी का एक परिणाम आज दुनिया के सामने है। हम आज से सभी जियो फोन्स पर दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले चैट एप्लीकेशन व्हाट्सएप को उपलब्ध करायेंगे। जियो इस सपने को साकार करने के लिये फेसबुक और व्हाट्सएप टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता है।‘‘
व्हाट्सएप 10 सितंबर 2018 से जियोफोन एपस्टोर में उपलब्ध है। इसे 20 सितंबर 2018 तक सभी जियोफोन्स पर शुरू कर दिया जायेगा। लोग एपस्टोर पर जाकर और ‘डाउनलोड‘ पर क्लिक करके जियोफोन एवं जियोफोन 2 दोनों पर ही व्हाट्सएप डाउनलोड कर सकते हैं।


