- डाबर आंवला हेयर ऑयल ने रक्षाबंधन पर आवेज़ दरबार और आनम दरबार के साथ मनाया ‘मज़बूत’ भाई-बहन के रिश्ते का जश्न
- In the Season of Love, Prem Keetanu Invites You to Rise in Love with Kaho Toh Song, Sung by Armaan Malik Amid a Smooth Fusion of Contemporary Instruments and Qawwali Sufiyana - Song Out Now on Zee Music Company’s YouTube Channel & All Streaming Platforms
- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
प्रकृति का यही संदेश, आओ बनाये मिट्टी के श्रीगणेश
इंदौर. श्री क्लॉथ कन्या विद्यालय में दीपक जोशी पिंटु द्वारा आयोजित आओ बानाये मिट्टी के श्री गणेश की कार्यशाला का आज 13वें और आखरी दिन आयोजित की गई. इ में 300 से अधिक छात्राओ ने मिट्टी के गणेश अपने हाथों से बनाये और अपने घर स्थापित करने के संकल्प के साथ लेकर गई. आज आखरी दिन सहित 9000 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने गणेश जी बानाये.
लायंस क्लब ऑफ इंदौर ईस्ट के अध्यक्ष मधुसूदन भलिका ने बताया कि श्री क्लॉथ मार्किट कन्या विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रिया चौहान जी के सहयोग से विद्यालय की छात्राओं को श्रीमती आरती पटेल जी प्रशिक्षक द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु मिट्टी के श्रीगणेश जी बनाना कार्यशाला में सिखाया.
आयोजन में स्कूल की सैकड़ों छात्राएं उपस्तिथ थी, जिन्होंने कार्यशाला में मिट्टी के श्री गणेश बनाए और प्रकृति को बचाने का और लोगो को मिट्टी के श्रीगणेश जी बनाना सिखाने का भी संकल्प लिया.
इसमें मुख्य अतिथि म.प्र. यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक जोशी पिंटू, कैलाश मुंगड (मंत्री-कपड़ा मार्किट एसोसिएशन), नीलेश पटेल (कार्यसमिति सदस्य गुजराती समाज), हेमंत बोरा (मंत्री- श्री क्लॉथ मार्किट कन्या विद्यालय) उपस्तिथ थे.
आयोजन लायंस क्लब ऑफ इंदौर ईस्ट के अध्यक्ष मधुसूदन भलिका व सचिव डॉ मनोहरदास सोमानी ने बताया कि यह कार्यशाला पिन्टू जोशी जी,नीलेश पटेल जी और क्लाथ मार्केट कन्या विधायल के सहयोग से किया. आभार हेमंत बोरा ने माना.


