- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अब आप ले सकेंगे स्ट्रीट के हाइजीनिक फास्ट फूड का टेस्ट
टो – टो गुड फूड द्वारा शहर वासियों के लिए एक नयी पहल
इंदौर। स्वच्छता के अलावा शहर की पहचान खानपान के क्षेत्र में भी है। फिर चाहे वह पांच सितारा होटल्स में मिलने वाला खाना हो या सड़क के किनारे मिलने वाले स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड। स्ट्रीट फूड के क्षेत्र में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है जिसमें स्वाद और सेहत के साथ रोजगार की भी बात होगी। यह कोशिश टो-टो गुड फूड द्वारा की जा रही है। जो स्ट्रीट फूड को एक नए अंदाज में नया मुकाम देना चाहता है।
अक्सर यह समझा जाता है कि स्ट्रीट फूड सेहत के लिए बेहतर नहीं होता है इसलिए कई लोग इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में स्वाद के साथ रोजगार पर भी असर पड़ा और कई लोग बेरोजगार हो गए। खास तौर पर वे जो स्ट्रीट फूड के जरिए ही रोजगार पा रहे थे।
इस को मद्देनजर रखते हुए टो-टो गुड फूड इंदौर स्थित नमकीन क्लस्टर पर सर्व सुविधा युक्त फैक्ट्री शुरू करने जा रहा है जहां पर पूर्ण रूप से हाइजीनिक फास्ट फूड इंदौर की जनता के लिए तैयार होगा और अनेकों फूड कार्ट के माध्यम से शहर के अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध किया जाएगा जिनके हाथ में स्वाद का हुनर है उन्हें रोजगार देने और स्ट्रीट फूड को एक बार फिर लोकप्रीय बनाने के लिए टो-टो गुड फूड द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है।

टो-टो गुड फूड के इस नए सोपान का उद्घाटन पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन राज्यमंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने किया । श्रीमान सारंगी ने नमकीन क्लस्टर पर बनी टोटो गुड फूड्स की फैक्ट्री मे फास्ट फूड बनने की प्रकिया को समझा और टोटो गुड फूड के इस प्रयास को सराहा साथ ही 5 लोगों को टो-टो के फूड कार्ट भी सौंपें जिसके जरिए वे स्ट्रीट फूड बेचकर न केवल हुनर और स्वाद के जरिए अपने पैरों पर खड़ें हो सकें बल्कि परिवार का भरण पोषण कर स्वावलंबी जीवन भी जी सकें।
सांवेर रोड स्थित नमकीन कल्सटर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. टोटो गुड फूड्स के सीईओ देवकीनंदन ने बताया की इंदौर खाने के शौकीनों का शहर है और साथ ही स्वच्छता में भी हमेशा नंबर वन रहता है हमारा कॉन्सेप्ट भी फूड और फूड की हाइजीन से जुड़ा हुआ है इसीलिए हमने इसकी शुरुआत इंदौर से की है ।


