- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
नेतृत्व भावना से कार्य करने की शपथ दिलाई
इंदौर. पिंक फ्लावर उ.मा. विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड नंदानगर इंदौर के विद्यालय परिसर में सातवां शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत सभी केप्टन अपनी टीम के साथ मार्च पास्ट करते हुये शपथ ग्रहण करने पहुंचे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता फडणीस केमेस्ट्री प्रोफेसर डीएवीवी एवं विशेष अतिथि पार्षद चन्दूराव शिन्दे ने केप्टन, वाईस केप्टन, कल्चरल केप्टन लिट्रररी केप्टन , स्पोर्ट्स केप्टन, म्यूजिक केप्टन, स्टूडेंट काउंसलिंग एवं कक्षा प्रतिनिधियों को संगठन एवं नेतृत्व की भावना के सााि कार्य करने की शपथ ग्रहण करवाई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शंता सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को संगठन एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने की शपथ ग्रहण करवाई।
विद्यालय की प्राचखर्या श्रीमती शंाता सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थी एकता की भावना एवं अनुशासन के साथ वार्षिक गतिविधियों में प्रतिभागिता कर अपना सर्वागगीण विकास करे और सुसंस्कारवान बने।
अतिथि स्वागत अध्यक्ष हिमांशु सोनी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। न्यू पिंक फ्लावर उ.मा. वि. नेहरू नगर की प्राचार्या श्रीमती एकता सोनी ने सभी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए। टीम भावना से कार्य करने का संदेश दिया। संचालन शिक्षिका कु. दिव्यांशी सोनी एवं कु. मोनिका सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती रचना प्रधान ने माना।


