- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
मुंबई, अप्रैल, 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और गहराई से बुने गए किरदारों की वजह से दर्शकों के बीच खास जगह बना चुका है। शो में रिश्तों की मजबूती और बदलते समीकरणों को दिखाया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला ट्रैक है पुष्पा (करुणा पांडे) और शनाया (मुस्कान बामने) के बीच का टकराव। ऑन-स्क्रीन उनकी टकराहट तीखी, भावनात्मक और टकराव से भरी होती है, लेकिन असल जिंदगी में उनकी बॉन्डिंग बिल्कुल उलट है।
ऑफ-स्क्रीन करुणा पांडे और मुस्कान बामने के बीच बेहद सहज और गर्मजोशी भरा रिश्ता है, जो आपसी सम्मान और आराम पर टिका है। यही मजबूत जुड़ाव उन्हें एक-दूसरे को बेहतर समझने में मदद करता है और उनके अभिनय को और भी वास्तविक और असरदार बनाता है।
उनके को-एक्टर्स भी इस डायनामिक पर रोशनी डालते हैं और बताते हैं कि कैसे दोनों सहजता से दोस्ताना माहौल से गहन और तीव्र दृश्यों में बदल जाते हैं।
समरिध बावा, जो शो में अश्विन का किरदार निभा रहे हैं, बताते हैं, “सच कहूँ, तो करुणा मैम और मुस्कान को देखना वाकई कमाल होता है। ऑफ-स्क्रीन वे इतनी गर्मजोशी और दोस्ताना अंदाज़ में रहती हैं और जैसे ही कैमरा रोल होता है, तुरंत उस टेंशन को पूरी तरह जी लेती हैं। सीन शुरू होने से ठीक पहले वे हँसते-बोलते रहते है और कैमरा ऑन होते ही माहौल बदल जाता है। मुझे याद है एक इंटेंस सीन के दौरान हम सब टेक्स के बीच मजाक कर रहे थे और कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने इतना दमदार सीन दिया कि इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि दोनों का अभिनय पर कितना मज़बूत कमांड है।”
अक्षया हिंदालकर, जो शो में राशी का किरदार निभा रही हैं, बताती हैं, “ऑफ-स्क्रीन करुणा मैम और मुस्कान के बीच बहुत सहजता और पॉज़िटिविटी है। करुणा मैम हमेशा बहुत प्रोत्साहित करती हैं और मुस्कान के साथ उनका रिश्ता बहुत नैचुरल है। मैंने कई बार देखा है कि करुणा मैम शूट से पहले उन्हें शांत तरीके से गाइड करती हैं या सीन पर चर्चा करती हैं। लेकिन, ऑन-स्क्रीन वही रिश्ता बेहद तीव्र और परतदार हो जाता है, जो उनके डायनामिक को देखने लायक और भी दिलचस्प बना देता है।”
नितिन बाबू, जो शो में चिराग का किरदार निभा रहे हैं, बताते हैं “ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन के बीच का कॉन्ट्रास्ट ही उनके सीन को खास बनाता है। दोनों के बीच बहुत आपसी सम्मान है और साफ दिखता है कि वे एक-दूसरे पर एक्टर्स के तौर पर भरोसा करते हैं। लंबे शूटिंग घंटे हों या लगातार इमोशनल सीन, दोनों बेहद फोकस्ड और सपोर्टिव रहते हैं। यही वजह है कि सबसे तीखे सीन भी कभी बनावटी नहीं लगते, बल्कि बहुत नैचुरल और दमदार दिखाई देते हैं।”
सोनी सब पर पुष्पा इम्पॉसिबल देखना न भूलें, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे।


