- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अप्रैल, 2026: हँसी से भरपूर रविवार शाम के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि ‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 अप्रैल को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है। यह फिल्म दो भोलेभाले लेकिन बेहद प्यारे किरदारों ‘राहु’ और ‘केतु’ की कहानी पर केन्द्रित है, जो एक लेखक की जादुई नोटबुक से निकलकर ज़िंदगी में आ जाते हैं और शुरू हो जाती है मस्ती, कॉमेडी और ढेर सारी हँसी।
ह्यूमर और दिल को छूने वाले पलों का मेल लिए यह फिल्म अपनी नायाब कहानी और इसके मुख्य किरदारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री के लिए खास बन जाती है। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा द्वारा निभाए गए किरदार फिल्म में चार चाँद लगा देते हैं। ऐसे में, मस्ती, इमोशन और एडवेंचर से भरी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक मजेदार अनुभव लेकर आती है।
केतु का किरदार निभा रहे पुलकित सम्राट कहते हैं, “राहु केतु उन फिल्मों में से है, जिसमें आप बस खुद को छोड़ देते हैं और मजा लेते हैं। केतु का किरदार निभाना अपने आप में एक अलग ही अनुभव रहा। वह सीधा-सादा है और हमेशा अजीब हालात में फंस जाता है और यही उसे देखने में मजेदार बनाता है। इस पूरे हँगामे के बीच भी केतु में एक सादगी और सच्चाई है, जिससे मैं खुद को जोड़ पाया। वरुण के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा और मुझे खुशी है कि अब लोग इस कहानी को अपने परिवार के साथ टीवी पर देख पाएँगे।”
राहु का किरदार निभा रहे वरुण शर्मा कहते हैं, “राहु केतु ऐसी फिल्म है, जिसे आप बिना ज्यादा सोचे बस एंजॉय कर सकते हैं। राहु का किरदार निभाना एक रोलरकोस्टर जैसा अनुभव रहा। वह अलग है, इमोशनल है और हर वक्त अपने आसपास हो रही चीजों को समझने की कोशिश करता रहता है। उसके पास हर सवाल का जवाब नहीं होता और यही बात उसे हमारी तरह बना देती है। मुझे राहु की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इस पूरे उतार-चढ़ाव के बीच भी उसके भीतर बहुत सारा दिल है। पुलकित के साथ काम करना और भी मज़ेदार हो गया, क्योंकि सेट पर हमारी एनर्जी एक-दूसरे से बिल्कुल मैच करती थी। उम्मीद है कि परिवार के साथ लोग घर बैठे एक साथ हँसेंगे और ‘राहु’ के इस पागलपन भरे सफर का भरपूर मज़ा ले सकेंगे।”
कहानी एक संघर्ष कर रहे लेखक की है, जिसकी जादुई नोटबुक से राहु और केतु ज़िंदा हो जाते हैं और एक ऐसी दुनिया का हिस्सा बन जाते हैं, जिसे वे ठीक से समझ भी नहीं पाते। नोटबुक को चालाक मीनू टैक्सी से वापस पाने का एक सीधासा मिशन देखतेदेखते पूरा हँगामा बन जाता है। इस सफर में वे कई अजीब मोड़ों, एक खतरनाक ड्रग माफिया और ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं, जो उन्हें यह समझने पर मजबूर करता है कि वे असल में हैं कौन। अब उन्हें हर हाल में उस नोटबुक को वापस लाना है, लेकिन क्या वे समय रहते इसमें कामयाब हो पाएँगे?
मस्ती, हँसी और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरी यह फिल्म ‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखना न भूलें, रविवार, 19 अप्रैल को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।


