- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
फ़िल्म ‘लव आज कल’ के 12 साल पर, दीपिका ने अपने किरदार ‘मीरा’ पर कहा: मेरा मानना है कि वह अंदर और बाहर से बेहद सुंदर थी!”
दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा को बार-बार साबित किया है। लेकिन इम्तियाज अली की लव आज कल उनके सबसे यादगार कामों में से एक है। फिल्म में न केवल मीरा के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की गई थी, बल्कि यह अभिनेत्री के सबसे खूबसूरत करैक्टर में से एक साबित हुआ है।
फिल्म ने रिलीज़ के 12 साल पूरे कर लिए है, ऐसे में अभीनेत्री ने बीते दिनों को याद किया और अपने करैक्टर ‘मीरा’ का जश्न मनाया।
फिल्म के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने साझा किया, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि लव आज कल को 12 साल हो गए हैं! मीरा, मेरा मानना है, बस सुंदर थी; भीतर से भी बाहर से भी। ऐसे ऐसा किरदार जिससे उस समय सभी ने संबंधित महसूस किया। उन सभी महीनों को याद करते हुए जो हमने दिल्ली और लंदन में फिल्मांकन के लिए बिताए थे, मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ”
यह निर्देशक इम्ताज़ अली के साथ अभिनेत्री की पहली फिल्म थी, जो फिल्मों में अपने स्ट्रांग फीमेल कैरेक्टर के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म आधुनिक समय के रिश्तों पर आधारित थी और मुक्त-उत्साही मीरा के रूप में दीपिका के प्रदर्शन को प्रशंसकों ने खूब सरहाया और दर्शकों के दिमाग में आज भी ताजा है।
अभिनेत्री का करियर ग्राफ एक लीजेंड के रूप में माना जाता है, जिसमें सफलता का स्ट्राइक रेट किसी से पीछे नहीं है।


