- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ्रेंडशिप डे पर, मैग्नम ओपस ‘आरआरआर’ के निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना ‘दोस्ती’ किया रिलीज़!
दोस्ती की भावना को एक सही ट्रिब्यूट देते हुए, बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म, ‘आरआरआर’ के निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना ‘दोस्ती’ रिलीज़ कर दिया है। फिल्म का निर्देशन अनुभवी फिल्म-मेकर एसएस राजामौली कर रहे हैं।
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”This Friendship day, witness the coming together of 2 powerful opposing forces – Ramaraju🔥& Bheem 🌊
Dosti Music Video: youtu.be/VPT_EIo89cc
@MMKeeravaani
@itsvedhem @anirudhofficial @ItsAmitTrivedi @IAMVIJAYYESUDAS #YazinNizar
@TSeries @LahariMusic #RRRMovie #Natpu #Priyam
लिंक: https://youtu.be/_XSrkAJ_V8g
इस गाने में मुख्य अभिनेताओं के बीच की दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों के बीच दोस्ती के बारे में है और यह गाना उसी की एक परफ़ेक्ट झलक है।
इस खूबसूरत गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है जिसके लिरिक्स रिया मुखर्जी ने लिखे है और एम एम क्रीम द्वारा कंपोज किया गया है।
निर्माताओं ने पहले खुलासा किया था कि फिल्म का थीम गीत सभी उद्योग से भारत के बेहतरीन गायकों को एक साथ लाएगा, जो कि एक भव्य अनुभव होने वाला है।
भारत के सबसे बड़े संगीत लेबल – भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और लहरी म्यूज़िक, को अब मैग्नम ओपस आरआरआर के म्यूजिक राइट्स मिल गए हैं।
यह फिल्म पहले कभी नहीं देखी गई एक पीरियड ड्रामा है, जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा दिनों पर स्थापित एक काल्पनिक कहानी है।
फिल्म में कई इंडस्ट्री से कलाकारों की टुकड़ी शामिल है और इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे नाम नज़र आएंगे। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।
पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।
“आरआरआर” कोविड परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 13 अक्टूबर 2021 में दुनिया भर में स्क्रीन पर दस्तक देगी।


