- 4 Standout Moments of Birthday Girl Karisma Kapoor on India’s Best Dancer Season 5
- Dinesh Vijan and Maddock Films unveil the Teaser of PRAHAAR – The Ujjwal Nikam Story; Rajkummar Rao delivers a Striking First Impression
- दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स लेकर आए प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी का टीज़र; राजकुमार राव का पहला इम्प्रेशन ही सीधा दिल-दिमाग हिला देने वाला!
- IIT Kharagpur Study Finds Scientific Speed Management Can Significantly Reduce Fatal Crash Risk on Indian Highways
- हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता, मस्तिष्क के संकेतों को समझना है जरूरी -डॉ. रजनीश कछारा
22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति ने किया 12 वर्ष बाद मेष राशि में प्रवेश
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिष आचार्य, रतन विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट

समय के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है, इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर भी पड़ता है, ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है ।12 वर्षो के बाद देवगुरु मेष राशि में प्रवेश किया हैं, देव गुरु बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन 22 अप्रैल 2023 को हुआ है, इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 4 राशियों के बारे में जानकारी देंगे….
22 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन
1:- वृषभ राशि:- देव गुरु बृहस्पति का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है, अचानक धन की प्राप्ति होगी, आपकी राशि का स्वामी शुक्र वृषभ राशि में है, शनि कर्म भाव और देवगुरु लाभ स्थान में विचरण कर रहे हैं।
2:- मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी, प्रेम संबंध में भी गहराई बढ़ेगी।
3:- कर्क राशि:– देव गुरु बृहस्पति का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, करियर के लिहाज से आने वाला समय आपके लिए बेहतरीन होने वाला है, घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा, काम से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।
4: धनु राशि:- देव गुरु बृहस्पति इस राशि के जातकों की कुंडली मे पंचम भाव में विराजमान होंगे, इस वजह से आपको संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है, वहीं धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।


