- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
- Bhumi Satish Pednekkar at the United Nations General Assembly: The climate crisis is not a future problem. It is happening to real people in real places
- इंदौर के पैट पैरेंट्स आसान और एक ही जगह पर मिलने वाली पैट केयर सर्विसेज़ में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं
- Indore Pet Parents Show Growing Interest in Simpler, More Integrated Pet Care
- 27 से 30 नवम्बर 2026 को होगा प्लास्ट पैक 2026
केदार योग क्या है : 500 साल बाद 23 अप्रैल को बन रहा यह खास योग, कैसा है आपके लिए
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिष आचार्य, रतन विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट

ज्योतिष में कई दुर्लभ योग के बारे में बताया गया है। उन्हीं में से एक है केदार योग। 23 अप्रैल को केदार योग का निर्माण हो रहा है। यह योग बहुत ही दुर्लभ माना गया है क्योंकि यह वर्षों में बनता है। इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। आओ जानते हैं कि क्या है केदार योग, कैसे बनता है यह योग और किन राशियों को मिलेगा इससे फायदा।
केदार योग क्या है और कैसे बनता है :– जब कुण्डली में सातों ग्रह किन्हीं चार राशियों में हों तो केदार योग बनता है। 23 अप्रैल 2023 को यह योग बन रहा है। मेष राशि में बुध, सूर्य, गुरु और राहु विराजमान रहेंगे, वृषभ में चंद्र और शुक्र, कुंभ में शनि और मिथुन में मंगल विराजमान रहेंगे।
इस योग में जन्म लेने वाले जातक :- इस योग में जन्म लेने वाला जातक भूमि और भवन से युक्त होता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार से संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है। अपनी मेहनत के बल पर वह संपत्ति में वृद्धि करता जाता है। इस योग में जन्मा जातक तेज बुद्धि, पराक्रमी, शत्रुहन्ता और राज पक्ष से प्रशंसा प्राप्त करके मान सम्मान और प्रसिद्धि अर्जित कर लेता है।
मेष राशि :- आपकी कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य, बुध, गुरु और राहु की युति बन रही है। शनि 11वें, मंगल 3रे और शुक्र दूसरे भाव में विराजमान होकर राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इससे आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरु कर सकते हैं।
सिंह राशि :– आपके लिए केदार योग नौकरी में पदोन्नति देगा। व्यापार में अचानक से मुनाफा बढ़ा देगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार है तो उसमें भी लाभ होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।
धनु राशि :- आपके लिए केदार योग कुंडली के तीसरे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में शुभ फल देने वाला है। यानी आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबध मजबूत होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। सेहत में सुधार होगा। शुत्र परास्त्र होंगे। नौकरी करियर और शिक्षा में उन्नति होगी। निवेश से लाभ होगा। बैंकिंग, फाइनेंस, शेयर मार्केट, इंवेस्टमेंट आदि से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
मकर राशि :- आपकी राशि के लिए यह केदार योग सुख लेकर आया है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। वाणी में मधुरता आएगी। आय में बढ़ोतरी होगी।


