- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
कैंसर खात्मे के लिए चल रही रिसर्च
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बोले अमेरिकी सांईटिस्ट
इन्दौर. कैंसर का जल्द ही जड़ से खात्मा होगा. इसके लिए लगातार रिसर्च चल रही है.
उपरोक्त विचार कैंसर की दवाओं को विकसित करने के लिए अमेरिका मे काम कर रहे एक्सपर्ट ने आईपीएस एकेडमी में आयोजित कांफ्रेंस में कही. इस काफं्रेस में भाग लेने के लिए देष विदेष से 500 से ज्याद एक्सपर्ट आए है. कॉलेज के डॉ. आकाश यादव ने बताया कि इस बार की कांफ्रेंस की थीम हैल्थ केयर प्रबंधन में अवसरों का वैश्विक एकीकरण थी. फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सराफ कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि थे. पूर्व कुलपति, राजीव गाँधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल डॉ पियूष त्रिवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एवं डोमिनिकल रिपब्लिक के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों डॉ. डेविड टेरेरो, डॉ. फेड्रिक विल्लियम्स एवं डॉ. अमित तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में कांफ्रेंस की थीम पर अपने विचार रखे. ये तीनों एक्सपर्ट केंसर की दवाओं पर लंबे समय से रिसर्च कर रहे है।
डॉ. डेविड ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन मे आने वाली कई ला ईलाज बिमारियां पर दुनिया भर में खासकर अमेरिका मे रिसर्च चल रही है। लाखों करोडों डालर से होने वाली ये रिसर्च जल्द ही दुनिया को इन बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होगी.
इस एक दिवसीय कांफ्रेंस में दवाओं की खोज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे जेब्रा मछली का दवाओं की खोज में योगदान, बहुऔषदिक प्रतिरोध का कैंसर कीमोथेरेपी में योगदान एवं प्राकृतिक एंटीकैंसर दवाओं का फार्मास्यूटिकल विकास पर विस्त्रत चर्चा हुई.
इस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश एवं इंदौर अंचल के अन्य फार्मेसी महाविधालयो के निर्देशकों, प्राचार्यो, हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट्स एवं आई पी एस अकादमी के अन्य डिपार्टमेंट् के शिक्षक गणो के अलावा बी फार्म एवं एम फार्म छात्रों के 500 से जयादा प्रतिभागियों ने शिरकत की।


