- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मशीन लर्निंग से ही होगी छात्रों की स्किल डेवलेप
इंदौर. राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय के तत्वाधान में चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में पांच दिवसीय फेक्लटी डेवलपमेंट प्रोग्राम मशीन इंटेलीजेंस एंड एप्लीकेशन विषय पर आयोजित किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआईटी पूणे के डीन व निदेशक डॉ. केतन कोटेजा द्वारा किया गया. उन्होंने अपने उद्बोधन में मशीन लर्निंग का महत्व तथा भविष्य में होने वाले परिवर्तन एवं इसकी उपयोगिता से अवगत कराया.
कार्यक्रम विभिन्न चरणों में पांच दिनो तक आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न कॉलेजों से प्रसिध्द तकनीकी वक्ता सम्मिलित हुए एवं उन्होने अपने विचार मशीन लर्निंग व इसके उपयोगिता पर व्यक्त किये. कार्यक्रम में मप्र के विभिन्न तकनीकी कॉलेजों के फेकल्टी ने भाग लेकर मशीन लर्निंग के महत्व तथा उसके पहलुओं के बारे में जाना.
पांच दिन के सफल आयोजन के बाद अंतिम दिन कार्यक्रम का सफल समापन एसजीएसआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. राकेश सक्सेना द्वारा किया गया.उन्होंने कहा कि इस तरह कि वर्कशॉप से हमारे फेकल्टी और उनके माध्यम से विद्यर्थियों को नई-नई तकनीकी से अवगत कराने में सफलता मिलती है.
इस आयोजन से कॉलेज के डीन डॉ. के.एस. जैराज, प्रो. के.एस. श्रीकांत, प्रो. जसवंत मंडलोई एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रो. शैलेन्द्र कुमार मिश्रा तथा कॉलेज की अन्य फेकेल्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की.


