- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में उद्यमशीलता की भावना को विकसित करने के लिए ओयो संपत्ति मालिकों को बना रही सशक्त
संपत्ति मालिकों को मजबूती देने के लिए रोहित सूद ने बताया कि हॉस्पिटैलिटी बिजनेस उनके लिए सबसे आदर्श कैरियर मार्ग साबित हुआ है। बीकॉम से ग्रेजुएशन करने वाले रोहित को पूरा भरोसा था कि हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में वे सफलतापूर्वक नाम कमाएंगे।
उन्होंने खेती व उर्वरकों की खरीदारी के अपने फॅमिली बिज़नस के बाद अपने पिता के साथ हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में कदम रखा और अपना समय अपने होटल कैपिटल ओ 16115, होटल सोलिटेयर विजयनगर को देने लगे।
उनका होटल अच्छे रिव्यू के साथ हमेशा मेहमानों से भरा रहता था। मेहमानों को अपने होटल का अच्छा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए रोहित ने अपने होटल की क्वॉलिटी, स्टाफिंग और सुंदरता जैसे प्रमुख मुद्दों पर “गेम प्लान” स्थापित करने के लिए खुद को और अपनी टीम को आगे बढ़ाया।
ओयो के साथ जुड़ने पर रोहित ने कहा, “हमारे पास मुख्य शहर में प्लॉट था जो 35 वर्षों से हमारे साथ है। जब निर्माण चल रहा था तब हमें ओयो और उनके ऑफर के बारे में पता चला। ओयो स्पष्ट रूप से हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में सफलता की ऊंचाइयों पर अपना नाम दर्ज कर चुका था और हम ओयो से जुड़ने के प्रति आश्वस्त थे। हम अच्छी मार्केटिंग और टीम की तलाश में थे जो हमें अच्छे हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के नक्शे पर चलने में मदद कर सके।”
वह आगे कहते हैं, ”एमपी और छत्तीसगढ़ में, हमारा होटल 4.8 और 4.9 के बीच लगातार रेटिंग हासिल कर रहा है। मैंने अपना पूरा व्यवसाय इस होटल में स्थानांतरित कर दिया है इसलिए मैं सप्ताह में 5 दिन यहां हूं। हम हॉस्पिटैलिटी के विचार के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम अपने मेहमानों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
हमें 100% कॉर्पोरेट क्लाइंट लिस्ट होने पर ख़ुशी हैं, जिन्होंने समय-समय पर हमारे साथ रहना चुना। हमारे होटल की प्रमुख विशेषता इसकी स्वच्छता, साफ-सफाई, तेज़ वाईफाई, लॉबी में संगीत, लिनन, प्रीमियम बाथरूम आदि हैं। हमारे पास एक बुफे नाश्ता है। जिसमें एक इनडोर रेस्तरां है, जिसमें एक अला कार्टे मेनू है जिसमें व्यंजनों की लंबी सूची है।
हमारे पास होटल सोलिटेयर में एक बेकरी भी है। इसके अलावा प्रीमियम मिठाई आइटम भी हैं। हम एक नई परियोजना खोलने की भी प्रक्रिया में हैं, जो ओयो के साथ ही काम करेगी। हमारे पास इंदौर में हॉस्पिटैलिटी की लिहाज से होटल की संख्या बढ़ाने और अपने तरीके से योगदान देने के लिए सक्रिय योजनाएं हैं। “
पिछले 3 वर्षों से लगातार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल करते हुए इंदौर इस उपलब्धि पर लगातार खरा उतरा है। यह बिज़नस करने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ है और इसे मध्य प्रदेश की फाइनेंसियल कैपिटल भी कहा जाता है। इंदौर में पर्यटन उद्योग सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की वजह से हमेशा बेहतर रहा है |
पर्यटकों के लिए अनुभवों को अनोखा करते हुए दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी, चीन की दूसरी सबसे बड़ी, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी, और होटलों, घरों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रृंखला ओयो होटल्स एंड होम्स ने देश भर में रोहित सूद के जैसे संपत्ति मालिकों को मजबूती दी है ।
इंदौर में शानदार ग्राहक अनुभव प्रदान करने और लोगों को सूक्ष्म स्तर के उद्यमी बनाने के मामले में ओयो होटल्स एंड होम्स एक आवश्यक प्रभाव पैदा कर रहा है। अपनी नयी टेक्नोलॉजीज का लाभ उठाते हुए, ओयो ने ग्राहकों के साथ एक अच्छा तालमेल स्थापित किया है और यह लगातार बढ़ता जा रहा है | इसके अलावा, कंपनी ने ओयो पार्टनर एंगेजमेंट नेटवर्क (ओपन) भी लॉन्च किया |
जो 6 प्रमुख वादों के साथ भारत में 10000 से अधिक एसेट ओनर्स के लिए (केवल भारत के लिए) एक साल चलने वाली पहल है । इसने आगे चलकर संपत्ति मालिकों के लिए एक को-ओयो ऐप पेश किया जो सभी व्यवसाय और ग्राहक मैट्रिक्स पर पूरी निगरानी प्रदान करता है। यह ऐप होटलों की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है और औसतन मालिकों के लिए कम उपयोग वाली संपत्ति पर बढ़त लेते हुए औसतन 25% से 65% तक ऑक्यूपेंसी में सुधार करता है।
इसके अलावा ओयो संपत्ति को दुरुस्त करने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है, इसके अतिरिक्त एलईडी टीवी, एसी, वाई-फाई, सीसीटीवी, डिश टीवी, गुणवत्ता वाले लिनन इत्यादि के साथ होटल को लैस करने में भी मदद करता है | इससे हजारों रोजगार भी पैदा होंगे। टीयर II और III शहरों में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमियों का संरक्षित करके इस प्रकार उनके आर्थिक विकास में अग्रणी बनाते है।


