- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मोयरा सरिया ने कल्याण मिल के साथ मिलकर बनाई इंदौर के विकास और समस्या को दिखाती झांकी
इंदौर। मोयरा सरिया ने कल्याण मिल के साथ मिलकर इस साल गणेशोत्सव पर निकलने वाली झांकी को इंदौर के विकास और समस्या से जोड़ा है। इंदौर शहर की समस्या और विकास को बताती यह झांकी बहुत ही रोचक और खूबसूरत तरीके से बनाई गई है।
झांकी में एक तरफ इंदौर के विकास को दिखाती मेट्रो ट्रेन को दर्शाया गया है, तो दूसरी तरफ इंदौर शहर में पानी की समस्याओं को दिखाते हुए यह दर्शाया गया है कि अगर पानी का संग्रहण नहीं किया, तो आने वाले समय में पेट्रोल की तरह पंप पर पानी भी मिला करेगा। इसे दिखाने के लिए पेट्रोल पंप की तरह मॉडल बनाया गया है, जहां से पानी को बेचते हुए बताया जा रहा है।
मोयरा सरिया इस साल प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के उद्देश्य से एक लाख कपड़े की थैलियां भी बांटेगा। इसे भी झांकी में दिखाया गया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए मोयरा सरिया ने इंदौर नगर निगम के साथ हाथ मिलाया है।
कंपनी, नगर निगम के साथ मिलकर पानी के फिल्टर बांट रही है, ताकि मकान, मल्टी पर पानी के संग्रहण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं, जिससे कि भू-जल का स्तर बढ़े।
मोयरा सरिया के डायरेक्टर संदीप जैन ने बताया कि गर्मियों में शहर में पानी की समस्या सामने आती है। नगर निगम के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अभियान में हम भी जुड़ें हैं, ताकि सिस्टम से भू-जल का स्तर बढ़े। झांकी में हमने अपने नए उद्देश्य को भी दर्शाया है, जो प्लास्टिक पर रोक लगाने का है। हम इस साल शहर में कपड़े की एक लाख थैलियां वितरित करेंगे।


