- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
पश्मीना रोशन करने जा रही हैं शाहिद कपूर की इश्क विश्क के सीक्वल से अपना डेब्यू
बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार यंग एंड टैलेंटेड पश्मीना रोशन, बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इश्क विश्क’ फ्रेंचाइजी के दूसरे इंस्टॉलमेंट के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
कई सालों की कड़ी मेहनत और एंटीसिपेशन के बाद, पश्मीना रोशन आखिरकार शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म इश्क विश्क के आधिकारिक सीक्वल के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही है, जो अपनी पहली फिल्म के दो दशक बाद रिलीज होगी।
ऐसे में मेकर्स ने क्लासिक हिट की पुरानी यादों को ताजा करते हुए, अनाउंसमेंट वीडियो में खुलासा किया है कि फ़िल्म के सीक्वल में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
सामने आए नामों में से जहां पहले ही तीन एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग का नमूना सभी के सामने पेश किया है। वहीं पश्मीना के लिए यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रखा जाने वाला पहला कदम है।
अपने डेब्यू के बारे में उत्साहित पश्मीना रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा है, “ऐसा लगता है कि सालो की तपस्या और कड़ी मेहनत आखिरकार फल दे रही है। मैं स्क्रीन पर अपना पहला अनुभव आपके लिए लाने के लिए बेहद उत्साहित, घबराई हुई हूं।”
आज के समय में जब रिश्ते ऐप्स और चैट्स की दुनिया में सिमट कर रह गए हैं, तो आप समझ ही सकते है कि प्यार को अपग्रेड की जरूरत है। इश्क विश्क रिबाउंड। मूव ऑन करने का समय आ गया है।
ऐसे में कंटेम्पररी टाइमलाइन में फिट करने के लिए नया रूप दिया गया, कहानी मिलेनियल्स और जेन-जेड पीढ़ी में संबंधों पर एक मॉडर्न और संबंधित रूप प्रदान करती है।


