- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
देश के विभिन्न प्रान्तों में लोक प्रिय हो रही एरोबिक्स थैरपी, लायंस क्लब ने दिया प्रशस्ति पत्र
इंदौर । कोरोना संकट काल में वही व्यक्ति स्वस्थ रहेगा जिसका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा । एरोबिक्स थैरेपी से सबको स्वस्थ रखने का जिम्मा उठाया है इंदौर के फिटनेस ट्रेनर जितेंद्र मेश्राम व उनकी टीम ने । थैरेपी का फ़ेसबुक लाईव देख कर लायंस क्लब व अन्य संस्थाओं द्वारा सराहा जा रहा है व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
ये जानकारी देते हुए एरोबिक्स क्लब मेघदूत के कॉआर्डीनेटर महेश रसाल ने बताया कि क्लब के मुख्य प्रशिक्षक रोज सुबह 6 15 से फ़ेसबुक लाईव पर आकर निशुल्क एरोबिक्स थैरेपी के साथ ही घर में इस्तेमाल होने वाले साधनों के उपयोग की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।
एरोबिक्स थैरेपी एक ऐसी विधा है जो आसानी से सीख सकते हैं । फ़ेसबुक के अलावा लाईव क्लास भी पिछ्ले 6 साल से मेघदूत उपवन में संचालित की जा रही है । लॉक डाउन के दौरान नगर निगम ने एतियात के तौर पर गार्डन बंद कर दिया है ऐसे में जितेंद्र मेश्राम घर से ही लाईव क्लासेस का संचालन कर रहे हैं ।
लाईव क्लासेस को बडी संख्या में प्रतिसाद मिल रहा है । मध्य प्रदेश के साथ साथ देश के अन्य राज्यों में भी एरोबिक्स क्लास से आम जन लाभ ले रहे हैं । महाराष्ट्र के अनेक शहर जिसमें नागपुर, पूना , नासिक, मुम्बई, राजस्थान के झालावाड़, जोधपुर बांसवाडा शामिल है, वहां भी इस विधा का लाभ लिया जा रहा है ।
इसी तरह उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी फेसबुक से प्रसारित एरोबिक्स थैरेपी क्लास देखी जा रही है । इतना ही नहीं विदेशों में भी इस थैरेपी को देखा जा रहा है । पूरी दुनिया में इन दिनो कोविड 19 से बचने की कोशिशें जारी हैं । इस विधा में अनेक ऐसे स्टेप्स हैं जिससे शरीर का संतुलन बनाने के साथ साथ ओक्सिजन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए भी एरोबिक्स थैरेपी कारगर है।
श्री मेश्राम बताते हैं फेसबुक लाईव का आइडिया क्लब के आउट डोर प्रभारी अशोक जमाले ने दिया । क्लास के बाद इस विधा का जो वीडियो रोज सुबह जारी होता है वह वाट्स अप के द्वारा भी अनेक लोगों तक पंहुचता है । बडी संख्या में वीडियो को शेयर भी किया जाता है और विभिन्न ग्रुपों के सदस्य इसे कॉपी पेस्ट भी करते हैं।
कभी भजन कभी पंजाबी तडका तो कभी मेशअप गीतों पर होने वाली एरोबिक्स थैरेपी को भरपुर सराहना मिल रही है । ये एक सकारात्मक पहल है जिसका लाभ सबको मिल रहा है । हाल ही में अहिरवार जाट्व समाज महासभा के सलाहकार जालिम सिंह अहिरवाल , टी आर जाट्व व श्री घुंघराले ने गरिमामय समारोह में व लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परवीनदर भाटिया द्वारा सराहना करते हुए अपने निवास पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
इसी तरह ख्यात ज्योतिषाचार्य कैलाश नागर ने भी प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है । भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने भी प्रशंसा करते हुए कहा है कि कोविड 19 को वही हरा सकता है जो भीतर से मजबूत है । ये विधा इम्यून सिस्टम बढ़ाने में कारगर साबित हुई है । श्री मोघे ने इस कार्य की भरपुर सराहना करते हुए वीडियो जारी किया है ।


