- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
हर खेल के लिए अहम है फिजिकल फिटनेस
इंदौर. फिजिकल फिटनेस केवल बॉडी बिल्डिंग या वेटलिफ्टिंग के लिए ही आवश्यक नही, बल्कि यह हर खेल के लिए जरूरी है. फिट व्यक्ति हमेशा ही बेहतर परिणाम लाता है.
उक्त उद्गार अंतराष्ट्रीय किक्रेट अम्पायर नितिन मेनन ने स्कीम 114 पर स्थित आरडीएक्स जिम्नेशिंयम पर पर्सनल ट्रेनर व फिटनेस एकेडमी के शुभांरभ अवसर पर व्यक्त किए. मेनन ने किक्रेट का उदाहरण देते हुए बताया कि आज विराट कोहली अगर अन्य बल्लेबाज की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है तो उसका मुख्य कारण उनकी बेहतर फिटनेस है.
इस दौरान एकेडमी के मुख्य डायरेक्टर विश्वास राव व इन्द्रनील लहरी ने कही तकनीकि पहलुओं से अवगत कराया. शुभारंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में प्रेमसिंह यादव, शेलेन्द्र व्यास, हेमन्त जैन, सीबी होलकर, महेन्द्र जैन मौजूद थे. अतिथियों ने दविंदरसिंह खनूजा, शिवशंकर ठाकुर, विमल प्रजापत, दिनेश पालीवाल व समीर व्यास का अभिनंदन भी किया. संचालन मनोज राजपूत ने किया तथा आभार अतिन तिवारी ने माना.
यह फिटनेस एकेडमी 28 देशों में संचालित हो रही है और अब इंदौर के युवाओं को भी इस एकेडमी तराशा जाएगा.


