- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक स्थापित और चर्चित किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण काम: नेहा पेंडसे
‘‘एक स्थापित और चर्चित किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण काम होता है। तुलना तो होती ही है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई अनिता भाबी इस किरदार में नये आयाम जोड़ेगी, जोकि दर्शकों के लिये ताजगीभरा अनुभव होगा।’’ यह कहना है नेहा पेंडसे का
जानी-मानी काबिल अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने अपनी कुछ बाॅलीवुड फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में अपनी जानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। अब वह एण्डटीवी के कल्ट शो, ‘भाबीजी घर पर हैं’ में नज़र आयेंगी। नेहा भारत की चहेती भाबी अनिता भाबी का किरदार निभाने वाली हैं। प्रस्तुत है, इस इंडस्ट्री में अपने सफर और अनिता भाबी के अपने किरदार के बारे में नेहा पेंडसे से हुई बातचीत के अंश।
‘बीजीपीएच’ भारतीय टेलीविजन पर सबसे चर्चित शोज़ में से एक है। तो आपने यह शो कितना देखा है और इस शो में आपको कौन-सा किरदार सबसे ज्यादा पसंद है?
मैं एण्डटीवी पर ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नियमित दर्शक रही हूं। मुझे इसे देखने में काफी मजा आता है। यह काफी मजेदार और मनोरंजन से भरपूर है। इस शो की सबसे खास बात है कि हर किरदार को उतनी ही तवज्जो और स्थान दिया गया है। उनके किरदारों को काफी अच्छी तरह गढ़ा गया है और उनका अलग अंदाज और तरीका किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। विभूतिजी, तिवारीजी, अंगूरी भाबी और अनिता के बीच की केमेस्ट्री देखने लायक है। उनके अंदर की खूबियों को काफी अच्छी तरह पेश किया गया है। उनकी वजह से ही इस शो को दर्शकों ने इतना पसंद किया और यह सफलतापूर्वक चल रहा है। मुझे टीएमटी-टीका, मलखान और टिल्लू की तिकड़ी और उनके काॅमिक सीक्वेंस भी पसंद हैं। सक्सेना भी मुझे काफी पसंद है और उनका तकियाकलाम- ‘आई लाइक ईट’ भी अच्छा लगता है।
नई अनिता भाबी से दर्शकों को क्या उम्मीद रखनी चाहिये?
वैसे यह किरदार पहले जैसा ही होगा, लेकिन एक बिलकुल नये लुक और फील के साथ उसमें पहले से कहीं ज्यादा जोश, स्टाइल और ताजगी होगी। हम उसकी स्टाइलिंग, मेकअप और उसके पूरे लुक पर काफी मेहनत कर रहे हैं। एक बार जब एपिसोड्स का प्रसारण होगा तो लोगों को और पता चल पायेगा। फिलहाल तो मैं ज्यादा नहीं बता सकती और हमने दर्शकों के लिये सरप्राइज बचा कर रखा है।
आपने इसके लिये कोई तैयारी की है और इस किरदार के लिये क्या कोई अभ्यास भी किया है?
मैं ‘भाबीजी घर पर हूं’ की नियमित दर्शक रही हूं और यह मेरा पसंदीदा शो है। इसलिये, मैं अनिता के किरदार को अच्छी तरह जानती हूं। इस किरदार के लिये काफी सारी प्लानिंग की जा रही है और यह सबकुछ काफी खुफिया तरीके से हो रहा है। मैं आपको भरोसा दिला सकती हूं कि काफी मस्ती, ह्नयूमर और जोश होने वाला है, जैसा कि मैंने पहले भी बताया। लोगों को उन एपिसोड्स के आॅन एअर होने का थोड़ा इंतजार करना होगा।
जहां तक तैयारियों की बात है, मेरा मानना है कि किरदार की बारीकियों को समझने के लिये होमवर्क और रिसर्च बहुत जरूरी होता है। इससे मेकर्स जो चीज पेश करना चाहते हैं वह सही तरीके से प्रस्तुत हो पाता है। हम अभी उसके लुक, कपड़े, मेकअप और कहानी को अंतिम रूप दे रहे हैं, इसलिये मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।
एक बिलकुल नया किरदार निभाना और एक स्थापित या चर्चित किरदार निभाना कितना मुश्किल या आसान है? ऐसे में तुलना होना स्वाभाविक बात है, आपने इसे कैसे संभाला?
एक स्थापित और चर्चित किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में तुलना तो होगी ही। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि नई अनिता भाबी इस किरदार में नये आयाम लेकर आयेगी, जोकि दर्शकों के लिये ताजगीभरा अनुभव होगा। इस शो के मेकर्स इस बात में कोई कसर नहीं छोड़ रहे कि अनिता भाबी के किरदार की खूबियों को पहले की तरह ही बरकरार रखा जाये और साथ ही उसमें नयापन और ताजगी भी हो। इससे मनोरंजन का जो स्तर है वह और भी बढ़ेगा। मैं अपनी तरफ से विश्वास दिलाती हूं कि बदलाव का यह दौर उतना तेज नहीं होगा और मैं दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।
आपने पहले भी बिनेफर और संजय कोहली और उनकी टीम के साथ काम किया है। तो उनके साथ अपने तालमेल और अनुभव के बारे में थोड़ा बतायें।
बिनेफर और मैं एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। हमारे बीच काफी अच्छा रिश्ता है, साथ ही हम कई सारे मुद्दों और अपने शौक पर अक्सर बातें भी करते हैं। चाहे वह खाने के प्रति हमारा प्रेम हो या फिर स्किनकेयर और हेयर ट्रीटमेंट जैसी ढेर सारी बातें! हमारा रिश्ता काफी अच्छा और अनूठा है। जब उन्होंने मुझे अनिता भाबी के किरदार के बारे में बताया, हम दोनों ने मिलकर इसे साकार करने की कोशिश की। तो इस तरह मैं नई अनिता भाबी बन गयी! मुझे उनके साथ और उनकी पूरी प्रोडक्शन टीम के साथ काम करना पसंद है। इस शो के डायरेक्टर शशांक बाली जी, हमारे राइटर मनोज जी के साथ काम करना भी बेहद सुखद अनुभव है। वे सभी मेरे परिवार की तरह हैं और उन्होंने मेरे लिये इस काम को आसान बना दिया है। मुझे शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है।
आप अपने दर्शकों और प्रशंसकों को कोई संदेश देना चाहेंगी?
मैं अपने सभी दर्शकों और प्रशंसकों से कहना चाहूंगी कि बिना किसी पूर्वाग्रह के नये एपिसोड्स देखिये और मुझे उतना ही प्यार और दुलार दीजिये जितना वह अनिता भाबी को देते आये हैं।


