- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ऊषा रूम हीटर्स खरीदें और इस सर्दी में गर्माहट बनाये रखें
इस मौसम में आपको सुखद अनुभव देने के लिये श्रेणी में सर्वोत्तेम टेक्नोलॉजी और फीचर्स से सुसज्जित आकर्षक और स्टाइलिश रूम हीटर्स की एक व्यापक श्रृंखला
साल का वह समय आ गया है, जब हांड कंपाने वाली ठंड ने आपको परेशान करना शुरू कर दिया है। आप कितने भी कपड़े पहन लें पर ठंड की चुभन कम नहीं हो रही। ऐसे समय में केवल रूम हीटर ही आपको गर्माहट देकर राहत दे सकता है।
इसका श्रेय उत्पादों के विकास को जाता है कि आज ऐसे रूम हीटर्स की एक व्यापक श्रृंखला मौजूद है, जो हमें ठिठुराने वाली सर्दी से बचाती है और हमें अपने घरों और दफ्तरों में सुविधा का अनुभव देती है। विकल्पों की व्यापकता को देखते हुए, रूम हीटर खरीदते समय कोई भी व्यवक्ति भ्रम में पड़ सकता है, इसलिये हम ऊषा इंटरनेशनल के सबसे ज्याएदा बिकने वाले कुछ रूम हीटर्स के बारे में बता रहे हैं।
भारत के सबसे विश्वसनीय ब्राण्ड्स में से एक ऊषा इंटरनेशनल रूम हीटिंग सॉल्यूशंस ऐसे हैण्डी उपकरण हैं, जिन्हें ज्यादा कोशिश के बिना एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है और यह चारों ओर गर्माहट का बराबर फैलाव सुनिश्चित करते हैं। कमरे को तेजी से और शांति से गर्म करने के लिये प्रसिद्ध ऊषा के रूम हीटर्स वजन में हल्के और आकर्षक हैं।
ऊषा ऑइल फिल्ड रेडिएटर्स में हीटिंग की क्षमता उच्चतम है और शांत परिचालन के कारण यह सबसे सुविधाजनक अनुभव देते हैं। कमरे को तेजी से गर्म करने के लिये यह रूम हीटर पंखे के साथ आता है। इन ओएफआर का डिजाइन भव्य और स्टाइलिश है और यह लंबे समय के लिये वातावरण का सही तापमान बनाये रखने वाले सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।
इन रूम हीटर्स में पॉजिटिव टेम्परेचर कोएफिशियेन्ट (पीटीसी) हीटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सुरक्षित, तेज और लंबे समय तक चलने वाली गर्माहट देती है और बिजली की लागत बचाती है और इस प्रकार इन्हें अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों में से एक बना देती है।
1 साल की वारंटी के साथ उपलब्धी ऊषा ऑइल फिल्ड रेडिएटर्स का मूल्य 11,390 रू. से शुरू होता है
ऊषा फैन रूम हीटर्स तेजी से गर्माहट लाने और सर्दी की ठिठुरन से आराम देने के लिये जाने जाते हैं। यह डायरेक्शनल और स्पॉ ट/पर्सनल हीटिंग के लिये सर्वश्रेष्ठ हैं। यह हीटर्स हवा को एक गर्म एलीमेन्ट से बहाते हुए गर्मी देते हैं, एक पंखे की सहायता से। यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल हैं और इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान है। इन फैन रूम हीटर्स में भी पॉजिटिव टेम्परेचर कोएफिशियेन्ट (पीटीसी) टेक्नोलॉजी दी गई है और यह सुरक्षा, प्रभावशीलता और क्षमता का बेजोड़ संयोजन देते हैं।
1 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध ऊषा फैन रूम हीटर्स का मूल्य 3090 रू. से शुरू होता है।
ऊषा रेडिएंट हीटर्स लुमिनेसेंट हीटिंग की टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं, यानि प्रकाश से गर्मी देना। इन हीटर्स के एलिमेन्ट्स से बिजली गुजरने पर यह चमकते हैं और इंफ्रारेड रेडियेशन छोड़ते हैं। रेडियेशन की यह तरंगें उपकरण के आस-पास की जगह को गर्म करती हैं और उन्हेंो सुखद बनाती हैं। यह हीटिंग का सबसे प्राकृतिक रूप है और सूर्य जैसी गर्माहट देता है। इस श्रृंखला में हैलोजन और क्वार्ट्ज़ रूम हीटर्स आते हैं।
ऊषा हैलोजन हीटर्स सबसे नई टेक्नोलॉजी वाले हीटर्स हैं, जिनमें बहुत लंबी हीटिंग हैलोजन ट्यूब्स और हाई-ग्रेड रिफ्लेक्टर्स का इस्तेमाल होता है, ताकि बाधारहित और क्षमतावान तरीके से गर्मी मिले और बिजली की बचत भी हो। इनमें एक वाइड एंगल ऑसिलेशन फंक्शन भी होता है, जो पूरे कमरे में बराबर गर्मी सुनिश्चित करता है।
1 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध ऊषा हैलोजन रूम हीटर्स का मूल्य 3,490 रू. से शुरू होता है।
उषा क्वार्ट्ज़ हीटर्स रेडियेशन टेक्नोलॉजी की सहायता से जगह को अच्छी तरह गर्म करते हैं। पारंपरिक रॉड हीटर्स को क्वार्ट्ज़ ट्यूब्स से अपग्रेड किया गया है और यह हाई ग्रेड रिफ्लेक्टर्स से सुसज्जित हैं, ताकि बड़ी जगह को प्रभावी ढंग से गर्म किया जा सके। क्वार्ट्ज़ ट्यूब्स जल्दी गर्म हो जाती हैं और कम बिजली खाती हैं, इस कारण यह हीटर्स दक्ष, बजट के लिये उपयुक्त और सस्ते हीट जनरेटर्स बन जाते हैं।
1 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध ऊषा क्वार्ट्ज़ रूम हीटर्स का मूल्य 1,790 रू. से शुरू होता है।
ऊषा रूम हीटर्स की यह संपूर्ण श्रृंखला सुरक्षित, स्वस्थ और प्रभावी हीटिंग का वादा करती है और इस्तेमाल करने में बहुत सुविधाजनक है, क्योंकि इनमें परिवर्तनीय हीट सेटिंग्स, धूल से बचने के लिये डस्ट फिल्टर्स, एडजस्ट करने योग्य थर्मोस्टेट और पावर इंडिकेटर लाइट है।
स्टाइलिश और खोजपरक हीटिंग टेक्नोलॉजी के साथ यह रूम हीटिंग सॉल्यूशंस कंपकंपी लाने वाली सर्दी के मौसम में आपके परिवार को स्वस्थ, गर्म और सुरक्षित रखने के लिये परफेक्ट चॉइस हैं!


