- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत को विश्वगुरु बनाएंगे पीएम मोदी के गृह नक्षत्र, अगले दो वर्ष बेहद ख़ास
जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित नितिन शंकराचार्य धुर्वे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। श्री पंडित नितिन शंकराचार्य धुर्वे के अनुसार पीएम मोदी के लिए आने वाले दो साल बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इस दौरान पीएम विश्वभर में देश का मान बढ़ाने तथा दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे।
हाल ही पीएम मोदी की कुंडली की गणना करते हुए श्री पंडित नितिन शंकराचार्य ध्रुवे ने पाया कि पीएम मोदी की कुंडली में चन्द्रमा की महादशा 2012 से 2022 तक स्थित है जो उन्हें दुनियाभर में भारत का मान सम्मान, देश की शक्ति व यश ब ढ़ाने में मदद करेगा। पीएम मोदी के ग्रहों के अनुसार उन्होंने यह भी बताया कि 29 सितम्बर 2020 के बाद दुनिया के दिग्गज उद्योगपति भारत में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आकर्षित होंगे।
इसके अलावा उन्होंने चीन की साख को गहरी चोट पहुंचने की बात भी कही है। श्री पंडित नितिन शंकराचार्य ध्रुवे जो मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं और इन दिनों मुंबई में रह रहे हैं, के मुताबिक पूरी दुनिया में चीन के शत्रुओं में इजाफा होने के साथ सत्ता परिवर्तन के आसार भी बनेंगे। वहीँ विश्वभर में युद्ध का माहौल देखने को मिलेगा, हालांकि युद्ध नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त विश्व के कुछ प्रभावशाली देशों के वर्चस्व में कमी आएगी साथ ही 29 सितम्बर 2020 से मार्च 2022 अर्थव्यवस्था में मंदी छाई रहेगी। हालांकि भारत पर इसका अत्यधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन सितम्बर 2020 से फ़रवरी 2021 के बीच का समय भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए थोड़ा मध्यम व खराब जरूर रहेगा।
श्री पंडित नितिन शंकराचार्य धुर्वे ने यह भी बताया कि पीएम मोदी की चंद्र महादशा के अनुसार आने वाले समय में उनके सर्वोच्च पद व मान सम्मान में किसी प्रकार का विघ्न नहीं आएगा तथा व दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में एक बनकर उभरेंगे।
कोविड 19 को लेकर शुभ संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर तक कोरोना वायरस महामारी भारत समेत दुनियाभर से पूरी तरह ख़त्म हो जाएगी।
श्री पंडित नितिन शंकराचार्य धुर्वे ने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस लॉक डाउन अवधि के दौरान भारत सरकार और संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा रखी गई सुरक्षा सावधानियों का पालन करें। प्लीज स्टे सेफ, स्टे हेल्दी .. गॉड ब्लेस यू ऑल!


